शुभारंभ पर एमपी गारमेंट के संचालक ने खरीदी पर दिए आकर्षक गिफ्ट के पैकेज


पत्थलगांव
बहुत लंबे समय से इंतजार की घड़ियां आज पत्थलगांव के साथ आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए दूर हुई जहां पत्थलगांव में भव्य कपड़े का शोरूम एमपी गारमेंट कांसाबेल वालों के द्वारा शुरू किया गया ।दुकान संचालक आशीष अग्रवाल ने बताया कि हमारे शोरूम में सभी नामी कंपनियों के कपड़ों के अलावा सभी प्रकार की कपड़ों का रेंज रखा गया है जिसमें मीडियम से लेकर हाई रेंज तक के कपड़े एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाए गए हैं।

हमारे प्रतिष्ठान में शुभारंभ के अवसर पर विभिन्न प्रकार के आकर्षक उपहार भी ग्राहकों को दिया जा रहा है यह उपहार मात्र 3 दिनों के लिए शुभारंभ के अवसर पर रखे गए हैं। आशीष अग्रवाल ने बताया कि जसपुर जिले में इस तरह का भव्य शोरूम की काफी दिनों से नागरिकों द्वारा मांग की जा रही थी जिसमें हर वर्ग के लोगों की पहुंच के कपड़े रखे गए हैं जिसका हमारे द्वारा विशेष ख्याल रखा गया है आज समापन के मौके पर एमपी गारमेंट में ग्राहकों की भीड काफी संख्या में मौजूद रही। ग्राहकों का आवभगत फूल छिड़ककर एवं जलपान करा कर किया गया। एमपी गारमेंट के इस भव्य शोरूम में चार मंजिल का निर्माण किया गया है जिसमें हर फ्लोर पर अलग.अलग वैरायटी एवं हरवर्ग के कपड़े रखे गए हैं ।आज एमपी गारमेंट के शुभारंभ के मौके पर पत्रकारों को भी आमंत्रित किया गया था जहां पत्रकारों को आशीष अग्रवाल द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Categorized in: