नथिंग ने इस साल जुलाई में भारतीय बाजार में Nothing Phone 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। कंपनी ने हाल ही में फोन 2 की कीमत में 5000 रुपये की कटौती की घोषणा की है। अब, फ्लिपकार्ट पर चल रही बिग ईयर एंड सेल में, फोन और भी आकर्षक डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। सेल में फोन पहली बार अपनी अब तक की सबसे कम में मिल रहा है। ऑफर के बाद सेल में, 44,999 रुपये का 256GB स्टोरेज वेरिएंट पूरे 34,999 रुपये में मिल रहा है। 512GB वेरिएंट को भी 12 हजार रुपये कम में खरीदा जा सकता है। आइए डिटेल में जानते हैं इस ऑफर के बारे में सबकुछ…

12 हजार रुपये तक सस्ता मिल रहा Nothing Phone 2
बता दें कि, लॉन्च के समय फोन के 8GB+128GB (डार्क ग्रे) की कीमत 44,999 रुपये, 12GB+256GB (व्हाइट और डार्क ग्रे) वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये और 12GB+512GB (व्हाइट और डार्क ग्रे) की कीमत 54,999 रुपये थी लेकिन हाल ही में कंपनी ने सभी वेरिएंट की कीमत में 5 हजार रुपये की कटौती कर दी है, जिसके बाद 8GB+128GB (डार्क ग्रे) वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये, 12GB+256GB (दोनों कलर) की कीमत 44,999 रुपये और 12GB+512GB (दोनों कलर) की कीमत 49,999 रुपये हो गई है। लेकिन Flipkart Big Year End Sale से इसे और भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।Flipkart पर चल रही सेल में, नथिंग फोन 2 का 12GB+256GB वेरिएंट 41,999 रुपये में जबकि, 12GB+512GB वेरिएंट 5000 रुपये की छूट के साथ मात्र 44,999 रुपये में मिल रहा है। दोनों ही फोन पर, फ्लिपकार्ट क्रेडिट और डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर 6,000 रुपये की छूट भी दे रहा है। इसके अलावा, खरीदार पीएनबी और बीओबी क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त 1000 रुपये की छूट भी पा सकते हैं। इन डिस्काउंट के बाद, फोन के 12GB+256GB वेरिएंट की प्रभावी कीमत 34,999 रुपये (यानी पूरे 10 हजार रुपये कम) और  12GB+512GB वेरिएंट की प्रभावी कीमत 37,999 रुपये (यानी पूरे 12 हजार रुपये कम) रह जाएगी।

चलिए अब जानते हैं Nothing Phone 2 में क्या-क्या खास मिलता है:

एमोलेड डिस्प्ले, ट्रांसपेरेंट डिजाइन और हैवी रैम
रैम और स्टोरेज रो हिसाब से फोन के तीन वेरिएंट- 8GB+128GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB में लॉन्च किया गया है। इसे व्हाइट और डार्क ग्रे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। फोन 6.7 इंच एलटीपीओ एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। डिस्प्ले 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन, 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट का सपोर्ट करता है। फोन शक्तिशाली क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 प्रोसेसर से लैस है और नथिंग ओएस 2.0 पर बेस्ड एंड्रॉयड 13 पर काम करता है। इसमें चमकने वाली एलईडी लाइट्स के साथ ग्लिफ इंटरफेस मिलता है।

फोन में दमदार कैमरा और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
फोटोग्राफी के लिए, फोन डुअल टोन एलईडी फ्लैश सपोर्ट के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सेल का मेन कैमरा और 50 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, फोन में 32 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। फोन 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4700 एमएएच बैटरी पैक करता है। फोन में 15W Qi वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट करता है। फोन 5G सपोर्ट के साथ आता है।

Categorized in: