Poco M6 5G को जल्द ही भारत समेत अन्य वैश्विक बाजारों में लॉन्च हो सकता है। एक टिप्स्टर द्वारा शेयर किए गए डिटेल्स के अनुसार, यह स्मार्टफोन एक किफायती रेडमी स्मार्टफोन के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में लॉन्च होने की उम्मीद है जिसे कंपनी ने हाल ही में भारत में लॉन्च किया था। इसे Poco M5 के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किया जाएगा, लेकिन पुराने मॉडल के विपरित यह 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगा। पोको ने अभी तक देश में इसे लॉन्च करने की आकारिक घोषणा नहीं की है।

नाम बदलकर आ रहा Redmi 13C 5G
टिप्स्टर कैस्पर स्क्रजीपेक (@kacskrz) ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) के माध्यम से अपकमिंग पोको फोन की मेनिफेस्ट फाइल का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। स्क्रजीपेक का दावा है कि कथित Poco M6 5G असल में Redmi 13C 5G का रीबैज वर्जन होगा जिसे इस हफ्ते की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था।

लीक हुए स्क्रीनशॉट में मॉडल नंबर 23128PC33I और इंटरनल नेम “air_p” के साथ पोको-ब्रांडेड फोन के बारे में बताया गया है। मॉडल नंबर के अंत में अक्षर I है, जिससे पता चलता है कि फोन भारत में लॉन्च किया जाएगा। तस्वीरों में कथित स्मार्टफोन के मार्केट नेम के रूप में “Poco M6 5G” भी शामिल है।

जबकि पोको M6 5G के डिटेल स्पेसिफिकेशन अभी तक ऑनलाइन सामने नहीं आए हैं, टिप्स्टर का दावा है कि यह एक रीब्रांडेड Redmi 13C 5G होगा, जिससे लोगों को यह पता चल जाएगा कि अपकमिंग स्मार्टफोन से क्या उम्मीद की जाए।

Redmi 13C 5G में क्या है खास
6 दिसंबर को भारत में लॉन्च किया गया Redmi 13C 5G मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 6100+ चिपसेट से लैस है, जिसमें 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज है। यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर चलता है। फोन में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.74-इंच का एलसीडी डिस्प्ले है। फोटोग्राफी के लिए, Redmi 13C 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एक डेप्थ सेंसर के साथ f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा है। इसमें 5 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा भी है। फोन में 5000mAh की बैटरी है और यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट पर 18W चार्जिंग को सपोर्ट करती है, लेकिन ध्यान रहें कि रेडमी बॉक्स में केवल 10W चार्जर देता है।

Categorized in: