तनवीर आलम – जशपुरनगर. २० वर्षीय प्रेमिका की बेवफाई से तंग आकर ३१ वर्षीय प्रेमी ने लोहे के रॉड से माकर निर्मम हत्या कर दी। कोतवाली पुलिस ने फतेहपुर में हुई युवती की हत्या की गुत्थी को २४ घंटे के अंदर सुलझाते हुए आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मामले की जानकारी प्रेस कांफ्रेंस के जरिए देते हुए जिले के एसपी शंकर लाल बघेल ने बताया कि पेशे से ऑटो ड्राइवर अरविंद राम पिता सुखराम बुमतेल सरनाटोली निवासी को मृतिका संतमनी से विगत ६-७ महीने से प्रेम संबंध था। और मृतिका की हत्या करने की बात अरविंद ने स्वीकार की है। एसपी ने अरविंद के द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक बताया कि अरविंद के अलावा भी संतमनी अन्य युवकों से बात करती थी जो अरविंद को नागवार गुजरता था। मृतिका हमेशा अरविंद को शादी करने का दबाव बनाती थी लेकिन अन्य युवकों से संबंध होने की वजह से वह शादी के लिए टाल-मटोल किया करता था। इस दौरान मृतिका अरविंद को फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी दिया करती थी। घटना की रात १३ मई को अरविंद को मृतिका संतमनी ने फोन किया और मिलने के लिए बुलाई। अरविंद रोज-रोज की समस्या से तंग आकर संतमनी की हत्या की योजना बनाकर घर से एक लोहे का रॉड लेकर निकला और फतेहपुर के बाहर खेत में बुलाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।
मोबाइल से खुला राज
एसपी शंकर लाल बघेल ने बताया कि घटना स्थल पर मृतिका का मोबाइल मिला जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया। और मोबाइल नंबर पर हत्या के आरोपी से बातचीत की पुष्टि के आधार पर छानबीन की गई और हत्या का खुलासा हुआ। हत्या की गुत्थी को सुलझाने में एएसपी उनैजा खातून अंसारी, एसडीओपी आरएस परिहार के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह धुर्वे, एसआई केपी सिंह, एएसआई नसरूद्दीन अंसारी, आरक्षक पवन पैंकरा, शोभनाथ सिंह, विनोद गुप्ता, संदीप साय पैंकरा, धिरेंद्र मधुकर, यदुनाथ सिदार, सैनिक विद्याधर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

युवती की हत्या उसी के प्रेमिका के द्वारा किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।
शंकर लाल बघेल, एसपी जशपुर

Categorized in: