रामानुजगंज (विकाश कुमार केशरी) जिला भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नेतृत्व में बलरामपुर एवं रामानुजगंज के व्यापारियों प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर संजीव कुमार झा से मिलकर जिले में दुकानें जो 8 से 12 खुल रही है उसका टाइमिंग बढ़ाए जाने की मांग की है।
कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में उल्लेख किया है कि बलरामपुर रामानुजगंज के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के खोले जाने का समय प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित है क्योंकि इसी अवधि में लोगों को अपनी खरीदारी का कार्य करना होता है इस कारण से व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में एकाएक भीड़ बढ़ जाती है जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन पूर्ण रूप से नहीं हो पाता है और कहीं न कहीं व्यवसाई दुकानदार प्रशासन के कोप भाजन का शिकार बनते हैं | चुकी व्यवसाय का समय काफी कम समय के लिए दिया गया है इस कारण लोगों में खरीदारी के लिए आपाधापी मची रहती है| हमारे सरगुजा संभाग के नगर निगम क्षेत्र अंबिकापुर एवं अन्य बड़े शहरों में दुकानदारों के लिए समय साईं काल 5:00 बजे तक का दिया गया है उसी तरह जिले के भी हम सभी व्यवसायियों को प्रातः 8:00 बजे से कम से कम 3:00 बजे तक दुकान एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठान खोले जाने की अनुमति प्रदान करने की मांग की है। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अरुण केसरी भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल, नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष शैलेश गुप्ता, बलरामपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता बंसीधर गुप्ता ,बिहारी पाल पंकज अग्रवाल उपस्थित थे।

Categorized in: