रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- कोरेना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सब्जी बाजार जो नगर के बीचो बीच गांधी मैदान में लगता था उसे प्रशासन के द्वारा हाईस्कूल मैदान में कर दिया गया परंतु लगातार हो रही बारिश के कारण यहां पर सब्जी विक्रेताओं के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है यहां स्थति ऐसी हो गई है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है सब्जी विक्रेताओं के साथ साथ सब्जी खरीदने आने वाले लोगों के लिए भी परेशानी का सबक बन गया है।

गौरतलब है कि विगत 1 माह से नगर के गांधी मैदान में लगने वाला सब्जी बाजार कोरेना संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रशासन के द्वारा हाईस्कूल मैदान में कर दिया गया था जो अभी भी हाईस्कूल मैदान में ही लग रहा है। बारिश ने परेशानी और बढ़ा दी है बारिश के कारण यहां पर सब्जी बेचना कठिन हो गया है वही हाईस्कूल मैदान में कीचड़ इतना हो गया है कि पैदल सब्जी लेने जाने वाले परेशान हो रहे हैं। हाईस्कूल मैदान में पहुंचने के रास्ते में इतना कीचड़ हो गया है कि लोगों का चप्पल बार-बार फस जा रहा है जैसे तैसे वे सब्जी दुकान तक पहुंच रहे हैं।

कई लोग कीचड़ के कारण गिर गए…….. सभी बाजार में कीचड़ इतना हो गया है वही फिसलन भी जगह जगह हो गया है जिस कारण यहां सब्जी लेने आने वाले कई लोग फिसल कर गिर गए हैं। वही बाइक से यहां लाने वाले लोगों के लिए और परेशानी हो जा रही है बाइक लाने के बाद बाइक भी कीचड़ में फंस जा रहा है जिसे जैसे तैसे करके निकाल रहे हैं।

पहले धूप से अब पानी से परेशानी……. हाईस्कूल मैदान में विगत 1 माह से सब्जी बाजार लग रहा है पहले सब्जी विक्रेता कड़कड़ाती धूप में परेशान हुए वहीं अब लगातार हो रही बारिश से परेशान हो रहे हैं सब्जी विक्रेता यह सोच सोच कर और चिंतित है कि आने वाले बरसात में कैसे करेंगे।

Categorized in: