बलरामपुर राजेन्द्र ठाकुर- पढ़ाई तुंहर द्वार के सफल क्रियान्वयन कर रहे प्रयास कोविड-19 संक्रमण की वजह से राज्य में लंबे अवधि से विद्यालय बंद है। ऐसी परिस्थिति में राज्य शासन ने पढ़ाई तुंहर द्वार ऑनलाइन कक्षा, विषय वार पहली से बारहवीं तक अध्यापन की व्यवस्था बनाई है। जिसकी सफल संचालन एवं दूरस्थ अंचल के छात्र छात्राओं को लाभान्वित करने हेतु बलरामपुर के सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी गौरव गुप्ता के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी बी एक्का एवं पढ़ाई तुंहर द्वार के जिला नोडल /सहायक संचालक बंधेश सिंह के दिशा निर्देशन में सभी संकुल के ग्रामों में सघन दौरा टीम बनाकर टीम में श्री रविंद्र गुप्ता जन शिक्षक सरनाड़ीह, अखिलेश सिंह यादव जन शिक्षक जमुआटांड़ ,श्री ब्लासियुष लकड़ा जन शिक्षक लुर्गी कला ,के साथ ग्राम चंपापुर पंडो पारा का भ्रमण कर बच्चों के ऑनलाइन पढ़ाई हेतु बच्चों एवं अभिभावकों को प्रेरित किया गया ।छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण एवं घर में ही पढ़ाई की ऑनलाइन पद्धति में बच्चों को होमवर्क भी दिया जाना है तथा उसकी जांच हेतु शिक्षकों को 24 घंटे का समय दिया जाता है 24 घंटे के अंदर शिक्षक होमवर्क जांच कर साइट पर अपलोड कर देते हैं। विकासखंड में पहली से 12वीं तक 18427 विद्यार्थी हैं जिसमें 15202 विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई की साइट पर पंजीकृत हैं एवं 1911 विद्यार्थी संयुक्त रूप से पंजीकृत हैं शेष 1314 विद्यार्थी के पास मोबाइल नहीं है इसकी जानकारी उच्च कार्यालय को दी गई है उच्चकार्यालय द्वारा जल्द ही मोबाइल छात्रों के लिए नई योजना हेतु आस्वस्त किया गया है ।विकास खण्ड में 911 शिक्षक हैं सभी ऑनलाइन अध्यापन कार्य में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए वर्चुअल क्लास ले रहे हैं आज की स्थिति में 55 वर्चुअल क्लास 19 संकुल अंतर्गत संचालित है एवं जिसकी लगातार निरीक्षण कर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Categorized in: