सूरजपुर- पिछले दिनों क्षेत्र में आये आंधी – तूफान व ओलावृष्टि से प्रभावित को क्षतिपूर्ति देने की मांग जनपद पंचायत अध्यक्ष जगलाल सिंह ने जिला प्रशासन से की है, जनपद अध्यक्ष सिंह ने प्राकृतिक आपदा के बाद क्षेत्र का धुआंधार दौरा कर प्रभावित ग्रामीण से रूबरू होते हुए मुआवजा दिलाने आश्वस्त किया।

इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस से बचने लाक डाउन का हर हाल में पालन करने की अपील की और लोगों को समझाइश दी की कोरोना पर जीत सामाजिक दूरी बनाए रखने से ही मिलेगी। जनपद पंचायत अध्यक्ष जगलाल सिहं ने जिला प्रशासन को सौपें पत्र में कहा है कि ओलावृष्टि आंधी तूफान से कई घरों के छानी छप्पर उजड़ गए हैं साथ ही पेड़ गिरने से कई मकानों को भी क्षतिग्रस्त पहुंचा है ग्रीष्मकालीन धान उरदा मक्का सब्जी भाजी आदि फसलों को काफी क्षति पहुंची है जिसका समुचित आंकलन कर राहत आपदा कोष से प्रभावितों को जल्द मुआवजा दिया जाए ताकि कृषकों को राहत मिल सके उन्होंने अपने पत्र में रामनगर के भोला नाथ यादव , मनोज यादव , प्रभा यादव, भरत राम, फुलेश्वरी यादव , गेतरा के संतोष शिवनारायण बालम आलम व गिरवरगंज लांची , सलका ग्राम के प्रभावितों को क्षतिपूर्ति देने की मांग की है।

Categorized in: