बलरामपुर राजेन्द्र ठाकुर- कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सामाजिक दूरी मास्क पहनना और सेनेटाईजर साबुन से बार-बार हाथ धोना अनिवार्य हो गया है वही शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना और एनसीसी के छात्र छात्राओं के द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को नियंत्रित एवं बचाव के लिए फेस मास्क निशुल्क वितरण कर डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, महाविद्यालय के प्राचार्य एन .के. देवांगन एवं कार्यक्रम अधिकारी एन के सिंह के मार्गदर्शन में शासन के निर्देशानुसार कोविड-19 के रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

महाविद्यालय के रासेयों एवं एनसीसी के स्वयंसेवकों के छात्र-छात्राओं के द्वारा बलरामपुर जिले के विभिन्न गांव में जहां उनके निवास स्थान है वह अपने-अपने घरों में तथा अपने मुहल्लों में कोरोना महामारी के बचाव और नियंत्रण की जानकारी जगह-जगह पर दे रहे हैं स्वयंसेवी छात्रो के द्वारा मास्क निशुल्क वितरण कर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बढ़ावा दे रहे हैं।

महाविद्यालय के एम एस सी के छात्र निहारिका राय निधि राय ने अपने ग्राम पंचायत विश्रामनगर में 50 मास बनाकर वितरण किया गया निहारिका ने बताया कि मास्क सिलने के लिए सिलाई मशीन नहीं थी परंतु मास्क निशुल्क बांटने एवं ग्रामीण क्षेत्र में सेवा देने का जुनून था दोनों बहनों ने पड़ोस में जाकर मास्क की सिलाई कर अपने घरों के आसपास के लोगों को और अपने मोहल्ले वासियों को जरूरतमंद ग्रामीणों को फेस मास्क निशुल्क वितरण किया गया जिस में खुश होकर उनके पिता जी ने उन्हें एक नई सिलाई मशीन खरीद कर दी।

वहीं दूसरी तरफ बीए अंतिम वर्ष के छात्र पार्वती सिंह एवं आरती सिंह ग्राम लेंनजुआ पारा सेमली में चल रहे मनरेगा मजदूरों को मास्क वितरण किया गया और मनरेगा कार्य के दौरान सामाजिक दूरी बना के कार्य करने की भी जानकारी दी तथा कार्य उनके द्वारा मजदूरों को कार्य प्रारंभ करने से पहले और बाद में साबुन से हाथ धोने की यह भी जागरूक कर रहे हैं।

भूतपूर्व छात्रा विशाल गोलदार अपने ग्राम जवाहर नगर के आने जाने वाले हर व्यक्ति को हाथ धुलाई कर ही ग्राम में प्रवेश करने दे रहे हैं ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को गांव में प्रसार से रोका जा सके लाॅकडाउन के दौरान एनसीसी केडेट्स उदय मंडल मुकेश सिंह आलोक दास अवधेश आरिफ खान दिलीप यादव के द्वारा कोरोना से बचाओ अभियान में जुड़ कर लोगों में अनावश्यक भय ना हो भ्रमक अफवाह न फैले ग्राम स्तर तक कोरोना से जुड़ी सही जानकारी पहुंचाने आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने का कार्य कर कोरोना वायरस जैसे महामारी में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

Categorized in: