आरोपी ने युवती को नौकरी लगवाने का दिया था झांसा


अंबिकापुर. नौकरी लगवाने के नाम पर ९ लाख ५० जार रुपए ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिर तार किया है। पुलिस ने आरोपी को रायपुर से गिर तार कर उसके खिलाफ ४२० के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मिथिलेश मालवीय पिता आरडी मालवीय उम्र ३३ वर्ष गांधीनगर थाना क्षेत्र के नवापारा स्थित चर्चा के सामने की रहने वाली है। कुछ माह पूर्व इसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से नाया रायपुर ठाकुरदेवपुर उपरपारा निवासी संतोष निर्मलकर से हुई थी। यह स्वयं को असिस्टेंट इंजीनियर पीडब्ल्यूडी रायपुर में नौकरी करना बताया था। संतोष द्वारा प्रार्थी से पूछा किया कि तुम क्या करती हो तो प्रार्थी बताई थी की मैं पीएससी की तैयारी कर रही हूं। आरोपी बताया कि पीएसपी में मेरा पहचान है। मैं नौकरी लगवा दूंगा। इसके झांसे में आकर पीडि़ता ने किस्तों में कर साढ़ नौ लाख रुपए आरोपी के खाते में डाल दी। इसक बाद से आरोपी द्वारा न तो पीडि़ता को नौकरी लगवाया और न ही रुपए वापस कर रहा था। पीडि़ता ने परेशान होकर ९ मार्च २०२१ को इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। मु ाबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी संतोष कुमार निर्मलकर पिता स्व. रामजनक निर्मलकर उम्र ३२ वर्ष को उसके निवास ठाकुरदेवपुर उपरपारा अभनपुर नाया रायपुर से गिर तार कर लिया है। पुलिस ने इसके खिलाफ धारा ४२० के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी अनूप एक्का, उप निरीक्षक भोज कुमार गुप्ता, सहाउनि रविन्द्र प्रताप ङ्क्षसह, आरक्षक आनंद गुप्ता, राकेश यादव की सक्रिय भूमिका रही।

Categorized in: