मनेन्द्रगढ़। युवा कांग्रेस के ब्लॉक उपाध्यक्ष व प्रवक्ता अभिमन्यु ओझा ने कलेक्टर कोरिया को पत्र लिख कर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पर हनुमान मंदिर मनेन्द्रगढ़ के सामने निर्माणाधीन नए पुल के पास लगातार तेज बारिश के कारण हो रहे कटाव पर ध्यान आकर्षक कराया है। ब्लॉक उपाध्यक्ष व प्रवक्ता अभिमन्यु ओझा ने बताया कि पुल का कार्य बेहद ही धीमी गति से होने के कारण वहा आसपास की सड़कें भी छतिग्रस्त होती जा रही है एवं लगातार बारिश के कारण दिन प्रतिदिन रोड कटकर छोटी होती जा रही है इसपर ध्यान नही दिया जा रहा है जिसके कारण बीती रात वार्ड क्रमांक 21 का एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया, अगर जल्द ही प्रशासन ने इसपर ध्यान नही दिया तो किसी भी दिन और बड़ा हादसा हो सकता है। अभिमन्यु ने कलेक्टर कोरिया को पत्र के माध्यम से इसपर ध्यान देने का निवेदन किया है जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Categorized in: