अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना अंतर्गत राज्य सरकार बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराकर बेरोजगारी दूर करने के साथ-साथ राज्य को विकास की धारा में जोड़ने जुटी हुई हैं. तथा हाल ही में लोक निर्माण विभाग उप संभाग कुसमी के करौंधा मार्ग पर संचालित कुसमी नगर के 50 शैय्या पोस्ट मैट्रीक बालिका छात्रवास एवं पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में सीमेंट कांक्रीट निर्माण का कार्य ई-पंजीयक आदित्य मिश्रा द्वारा विभागीय देखरेख में कराया जा रहा हैं. उक्त कार्य में निर्दलीय पार्षद सोभनाथ भगत ने प्राक्लन के अनुसार कार्य नहीं करने की शिकायत लोक निर्माण विभाग के एसडीओ से की हैं. वहीं ई-पंजीयक ने शिकायत कर्ता को द्वेषभावना के कारण शिकायत करना स्पष्ट किया हैं.

उल्लेखनीय हैं कि शिकायत कर्ता ने अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग को लिखित रूप से बताया हैं कि लोक निर्माण विभाग द्वारा ई-पंजीयक बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने की मंशा से मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना अंतर्गत कुसमी विकासखंड के 50 शैय्या पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास एवं पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में सीमेंट कंक्रीट का निर्माण कार्य आदित्य मिश्रा ई-पंजीयक के नाम से कराया जा रहा हैं. शिकायत कर्ता ने अपने आवेदन के माध्यम से आरोप लगाते हुवे संबंधित विभाग को अवगत कराया हैं कि निर्माण कार्य से पूर्व जेएसबी कर पावर रोलर का उपयोग किया जाना है एवं प्रथम सतह का ढलाई एम तीस अर्थात बिस एमएम गिट्टियों का उपयोग कर वाइब्रेटर मशीन के साथ ढ़लाई करना हैं. एसडीओ को कार्य स्थल का अवलोकन करने का हवाला देते हुए स्थल पर बिस एमएम की जगह पचास एमएम का उपयोग सीमेंट की अल्प मात्रा एवं वाईब्रेटर का कोई उपयोग दोनों सड़क निर्माण में नहीं किया जाना बताया गया हैं।

प्राक्लन के आधार पर किया जा रहा कार्य – एसडीओ

उपरोक्त मामलें में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ ने बताया लिखित शिकायत मिली हैं. उक्त ढलाई का कार्य प्राक्कलन के आधार पर नियमानुसार विभाग के इंजीनियर की उपस्थिति में ई-पंजीयक आदित्य मिश्रा द्वारा करवाया जा रहा हैं. जिसमें इस्टीमेट के आधार पर हर मशीनरी यंत्र का उपयोग किया गया हैं. कार्य निर्माण के समय का फोटो भी उपलब्ध हैं. जिसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता हैं की निर्माण कार्य प्राक्लन के आधार पर कराया जा रहा हैं. शिकायत गलत हैं. तथा एम तीस का कार्य बिस एमएम से करना बाकी हैं जिसे भी इस्टीमेट के आधार पर ही कराया जाएगा।

बेरोजगारो का मनोबल तोड़ने यह शिकायत
इस मामलें में कुछ सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों ने कहा हैं प्रदेश सरकार राज्य के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार देकर बेरोजगारी दूर करने राज्य की विकास में जुटी हैं. तो वहीं कुछ लोग बेरोजगारों का मनोबल तोड़कर उन्हें नीचा दिखाकर अपनी राजनीति चमकाने के लिए शिकायत करने में कोई मौका नहीं छोड़ रहें हैं. इस तरह के निम्न स्तर की मानशिकता को समझा जा सकता हैं।

द्वेष भावना से की गई शिकायत
ई-पंजीयक ठेकेदार आदित्य मिश्रा से उक्त शिकायत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा मेरे द्वारा प्राक्लन के आधार पर संबंधित विभाग के इंजीनियर की उपस्थिति में सभी आवश्यक मशीनरी यंत्र का उपयोग करते हुए दोनो छात्रावासो में अभी सिर्फ बेस सीसी ढलाई का गुणवत्तापूर्ण किया गया हैं एम तीस बिस एमएम का कार्य करना प्रारंभ करना शेष हैं. प्राक्कलन के अनुसार विभागीय इंजीनियर के समक्ष सीसी ढलाई का कार्य किया जायेगा. शिकायतकर्ता को नही मालूम हैं की अभी एमतीस बिसएमएम का कार्य करना शेष है. शिकायत में सीसी ढलाई कार्य एमतीस बीस एमएम कार्य को शोभनाथ भगत द्वारा पूर्ण होना बताया गया हैं. शिकायत कर्ता द्वारा अधूरी जानकारी रखते हुए उपरोक्त शिकायत की गई है. जिससे यह साबित हो रहा हैं की उपरोक्त शिकायत पूरी तरह से द्वेषवश भावना रखते हुए की गई। मेरे द्वारा प्राक्लन के अनुसार ही संबंधित विभाग के इंजीनियर की उपस्थिति में बेस सीसी ढलाई का कार्य को किया गया हैं. दिया गया शिकायत पत्र निराधार हैं।

Categorized in: