मनेन्द्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! दो साल पहले वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने वाली एक विवाहिता दहेज की वेदी में बलि चढ़ा दी गई ! विवाहिता के पिता ने बेटी की हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस न्याय की गुहार लगाई है ! इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतिका विवाहिता प्रियंका सोनी का पिता मनेन्द्रगढ़ निवासी सुशील कुमार सोनी ने बताया कि वह अपनी बेटी प्रियंका सोनी का विवाह जुलाई 2018 में वृंदावन कॉलोनी रायपुर निवासी रवि सोनी पिता पुरुषोत्तम सोनी के साथ किया था। वह शादी में अपने हैसियत के अनुसार एक लाख रुपये नगद, पांच तोला सोना, पाँच सौ ग्राम चांदी के साथ घर में उपयोग हेतु सब कुछ घरेलू समान दहेज में दिया था। इसके बावजूद भी उसके बेटी के दहेज लोभी ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे और कई बार नगद पैसे व समान की मांग कर उसके बेटी प्रियंका को प्रताड़ित करते थे। उसकी बेटी प्रियंका डाक पाल के पद पर रायगढ़ में कार्यरत थी ! ससुराल के लोगों के द्वारा उस पर नौकरी छोड़ने का दबाव बनाया जाता था! उसकी बेटी प्रियंका के साथ शराब के नशे में उसके पति रवि सोनी द्वारा आए दिन मार-पीट की जाती थी ! इससे परेशान होकर उसकी बेटी प्रियंका ने उसे फोन कर बतायी कि वह उसे रायपुर से मनेन्द्रगढ़ ले जाये नहीं तो उसके ससुराल वाले उसे मार देंगे। बेटी प्रियंका की इस तरह की बात सुनकर वह बेटी को रायपुर से मनेंद्रगढ़ लाने के लिए मनेंद्रगढ़ से 22 अगस्त को रायपुर जाने के लिये अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस में अपना रिजर्वेशन भी करा लिया था ! लेकिन 21 अगस्त को ही रात 11:45 बजे के आसपास रायपुर से उसे फोन आया कि उसकी बेटी कमरे में अपने आपको बंद कर ली है और दरवाजा नहीं खोल रही है। इसके तुरंत ही कुछ देर बाद फिर फोन आया की उसकी बेटी फांसी लगा ली है ! उसके बाद कई बार उसके द्वारा दामाद रवि सोनी व बेटी के ससुराल वालों को फोन किया गया लेकिन किसी ने भी उसका फोन नहीं उठाया। इसकी सूचना वह तत्काल मनेन्द्रगढ़ थाने जाकर दिया तब कंट्रोल रूम से रायपुर बात किया गया तब पुलिस ने मौके पर जाकर देखी तो उसकी बेटी प्रियंका सोनी पंखे से लटकी हुई मृत पाई गई उसका एक पैर जमीन पर और दूसरा पैर पलंग पर था जिसे देखने पर ऐसा लगता है कि हत्या करके पंखे पर टांग दिया गया है। वह अपनी मृतिका बेटी प्रियंका के ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस से लिखित शिकायत की है लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। वह लगातार बेटी के लिए न्याय का गुहार लगा रहा है !

Categorized in: