मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ की परिषद की एक बैठक सोमवार को नपा के सभागार कक्ष में नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल की अध्यक्षता में आहूत की गई जिसमें सर्व सहमति से सदन के द्वारा आवासीय व्यवसायियों का संपत्ति कर का निर्धारण किया गया है जिसमें जो व्यवसायी अपने मकान के सामने भाग में व्यवसायिक प्रतिष्ठान खोल कर रखे हैं और पिछले भाग में अपना आवास बना कर रखे हैं ऐसे व्यवसायियों को आवासीय भाग का 20 रुपये एवं व्यवसायिक भाग का 25 रुपए संपत्ति कर देना होगा पूर्व में संपत्ति कर की यह राशि 15 – 15 रुपए ली जाती थी! नगर पालिका की परिषद की बैठक में 10 एजेंडे रखे गए थे जिसमें प्रति एजेंडा बिंदुवार चर्चा कर प्रस्ताव को पारित किया गया है ! जिसमें प्रमुख रुप से वार्ड क्रमांक 12 में हनुमान मंदिर के पास सामुदायिक भवन बनाने, नगरपालिका के विभिन्न विकास कार्यों के लिए कलेक्टर एवं एसडीएम से भूमि की मांग करने, बस स्टैंड की दुकानों की नीलामी से बोली में प्राप्त दर की स्वीकृत करने, सब्जी मंडी को व्यवस्थित करने के लिए 47 सब्जी व्यवसायियों को चबूतरा आवंटन करने, डीएमएफ मद से रिटर्निंग वॉल हेतु प्राप्त निविदा दर स्वीकृत करने सहित अन्य विषयों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए गए ! इसके अलावा पुराने नगरपालिका कार्यालय भवन को बैंक या व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को किराए पर भी देने का निर्णय लिया गया ! इसके अतिरिक्त अन्य विषयों पर भी चर्चा कर निर्णय लिए गए ! परिषद की बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हरदयाल रात्रे, पार्षद नागेंद्र जायसवाल, राजू यादव, पप्पू हुसैन, मोहम्मद शाहिद, सुनैना विश्वकर्मा, रूबी पासी, एल्डरमैन पार्षद गिरधर जायसवाल, ज्योति मजूमदार, गौरी केरकेट्टा, सहित अन्य पार्षद एवं नगरपालिका के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे !

Categorized in: