बलरामपुर। जिले के दलधोवा घाट के पास बीती मध्यरात्रि एक सड़क हादसा हो गया। अंबिकापुर से बैंगन और खीरा लोड कर झारखंड की ओर जा रही पिकअप वाहन दलधोवा घाट के समीप अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
इस हादसे में वाहन चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को बाहर निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
