बलंगी विवेक पांडे- लॉकडाउन पर बलंगी पुलिस काफी सकिय है बलरामपुर पुलिस अधीक्षक टी.आर कोशिमा के निर्देशन बलंगी थाना प्रभारी वर्तमान में सीपी तिवारी है, और उनके अंतर्गत आने वाले सभी नगरों में पुलिस बल सख्ती के कारण सन्नाटा करता रहा कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका के चलते पुलिस प्रशासन सकिय रही, गांवों में दुकानें बंद रहे, सुबह के समय जरूरी सामान की दुकानें खुली थी, जो पुलिस की ओर से दोपहर तक खोलने की अपील की गई, और अन्य चालू में मेडिकल स्टोर, सब्जी-भाजी, राशन किराना, हॉस्पिटल, पेट्रोल पंप, दूध दुकानें शामिल है।

दोपहर में पूरे बलंगी थाना क्षेत्र में पूर्णत: रूप से सन्नाटा- दोपहर में बलंगी के चौक चौराहों और नगरों में पूरा सन्नाटा परसा गया कुछ ही लोगों की आवाजाही के अलावा दिनभर पुलिस व ट्रैफिक की गाड़ियां कोरोना से बचाव सावधानी रखने की अपील करते भ्रमण की गई, फिर आवश्यक सामग्री कुछ ही दुकान खुली जिला प्रशासन की ओर से आमजन में इस संक्रमण को रोकने और बचाव को लेकर सतकर्ता बढ़ा दी गई है।

पुलिस और मीडियाकर्मियों के द्वारा दी जा रही सलाह- लोगों को लगातार सावधानी बरखते हुए घर से नहीं निकलने की सलाह मिडिया और पुलिस के द्वारा दी जा रही है, दोपहर 12:00 बजे तक बाजार में सामान के लिए लोगों की आवाजाही हो रही थी बाद में पुलिस कर्मी बाजारों वाह चौक चौराहों मैं निकले और दुकानदारों से दुकानों को बंद करने की आग्रह किया गया और रोड में चलने वाले लोगो को पुलिस व मीडिया के द्वारा मास्क लगाकर चलने और अवश्य कार्य पर ही घर से निकलने को कहा गया।

बलंगी थाना प्रभारी सीपी तिवारी- इस दौरान बात की गई तो उन्होंने कहा धारा 144 के तहत बाजार पूरी तरह से बंद रहने के साथ आवाजाही में भी प्रतिबंधित रहने की बात कही, उन्होंने कहा कि क्षेत्र के आसपास में पुलिस की लगातार गश्त रहेगी प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे जो दुकानों को बंद रखने और आवाजाही नहीं करने के लिए लोगों को समझाइश देंगे उन्होंने लोगों से बाजार में नहीं निकलने की अपील दोहराते हुए कहा कि यदि लोग और अनावश्यक घूमते मिले जाते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी, इस कोरोना रोग को रोकने के लिए आम जनता का सहयोग बहुत ही जरूरी है।

थाना प्रभारी सीपी तिवारी द्वारा कोरोनावायरस को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है और दिन-प्रतिदिन लोगो को स्वमं सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने एक दूसरे से ना मिलने अपने-अपने घर में रहने की सलाह दी जा रही है जो एक प्रभारी के नाते मानवता का कहलाता है, तिवारी से लोगो मे उत्साह काफी उत्साह है, जबसे पदभार ग्रहण किये लोगो के हित पर कार्य कर रहे है।

Categorized in: