कमलेश शर्मा

कोरिया- विश्व महामारी कोरोना वायरस से शुरू हुए देश में लॉक डाउन की वजह से इस भीषण संकट में स्थानीय जिला प्रशासन ने संकटमोचन के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं, और प्रशासन के कड़े संघर्ष व परिश्रम के साथ दी जा रही सेवाओ के कारण ही जिला सुरक्षित है। विधायक व राज्य मंत्री गुलाब कमरों ने कोरोना को हराने जंग लड़ रहे युद्ध स्तर पर योद्धाओं का किया आभार प्रगट किया है।

प्रशासन ने जरूरत मन्दो की सेवा में भी कोई कमी नही कर रहे और स्वास्थ्य विभाग भी रात दिन लोगो का देख भाल कर रहे डॉक्टर लगातार लोगो को स्वच्छ रहने माक्स का उपयोग करने, सामाजिक दूरी का पालन करने हेतु अपील कर रहे है और बीमार व्यक्तियो की दवा और उनके स्वास्थ्य का पूरा ख्याल भी रखा जा रहा है।

राज्य मंत्री गुलाब कमरों ने समस्त अधिकारी कर्मचारियों एवं प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों को भी धन्यवाद, आभार,प्रकट करते हुए कहा कि। महिला बाल विकास के निर्देशन में समस्त आँगन बाड़ी केंद्रों के माध्यम से आँगन बाड़ी कार्यकर्ताओ द्वारा घर-घर पहुंच कर हितग्राहियों को सुखा राशन रेडी टू इड आदि पोषण आहार भी वितरित किया गया। और कानून व्यवस्था को बेहतर ढंग से पालन आम लोगो के द्वारा किया जा रहा है इसी तरह समस्त जिला प्रशासन व कोरिया कलेक्टर, सी.ई.ओ जिला पंचायत,पुलिस अधीक्षक व सम्पूर्ण स्टाफ, सी.एम.येच.ओ कोरिया,समस्त डॉक्टर,समस्त नर्से व सम्पूर्ण स्टाफ ,समस्त यस डी एम ,समस्त सी ई ओ जनपद,समस्त तहसीलदार,सभी मीडिया कर्मियों,समस्त पंचायत सचिव ,वन विभाग,समस्त कोटवार,पुलिसकर्मियों,आयुक्त सी.एम.ओ व नगरीय निकायों के अधिकारी कर्मचारियो ,स्वास्थ्य कर्मियों,महिला पुलिस मित्र,सफाई कर्मियों सहित समस्त विभाग के कर्मचारियों को संकट के इस दौर में कड़े परिश्रम व मानवता का ख्याल रखते हुए सेवा भाव से किये गए कार्यो को नमन करता हूँ ।

Categorized in: