रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी) कोरोना महामारी के दौरान सोशल डिस्टेंस का शत प्रतिशत पालन कराने के उद्देश्य से एसडीएम के आदेश से विगत कई वर्षों से गांधी मैदान में संचालित हो रहे सब्जी बाजार को बालक हाई स्कूल के खेल मैदान में विस्थापित करने से सब्जी विक्रेताओं एवं आम जनों समक्ष उत्पन्न समस्याओं का जायजा लेने पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल एवं पार्षदों ने सब्जी विक्रेताओं को माक्स बांटा वही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। वही सब्जी विक्रेताओं को सामान रखने के लिए निर्माणाधीन खेल मैदान के भवन का कमरा भी उपलब्ध कराया।

गौरतलब है कि अचानक से गांधी मैदान से सब्जी बाजार हाई स्कूल मैदान में स्थानांतरित कर दिए जाने से छोटे सब्जी विक्रेताओं के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई थी। नगर में पुरानडीह ,कमलपुर ,केरवासिला नगरा, भवरमाल, मितगई सहित कई गांव से सब्जी विक्रेता यहां सब्जी बेचने आते हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल पार्षदों के सहित छोटे सब्जी विक्रेताओं से हालचाल जाना तथा तथा उन्हें हो रही असुविधा को समझा उन्होंने सब्जी खरीदने आए नागरिकों से भी चर्चा करके सभी लोगों से सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की सब्जी विक्रेताओं को हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हें आंशिक राहत पहुंचाने के उद्देश्य सब्जी विक्रेताओं की मांग के अनुरूप खेल मैदान में निर्माणाधीन कमरों को सब्जी विक्रेताओं को वैकल्पिक रूप से उपलब्ध कराया गया नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने सब्जी फल विक्रेताओं एवं अन्य व्यापारियों तथा नगर वासियों की भावना के अनुसार यह भरोसा दिलाया कि कोरोना संकट निदान के बाद सब्जी बाजार पूर्व की भांति सब्जी मंडी एवं गांधी मैदान में ही लगाया जाएगा उन्होंने सभी लोगों से वैश्विक महामारी की रोकथाम में शासन-प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का अनुरोध किया सब्जी मंडी भ्रमण के दरमियान बिना मास्क लगाए पहुंचे किसानों सब्जी विक्रेताओं एवं सब्जी खरीदी करने आए नागरिकों को नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल द्वारा निशुल्क हैंडमेड मास्क का वितरण कर उन सभी लोगों को समझाइश देते हुए नियमित रूप से सोशल डिस्टेंस का पालन करने एवं मास्क का उपयोग करने की अपील की है इस दौरान पार्षद राजनाथ विश्वकर्मा, प्रमोद कश्यप ,विजय रावत, सांसद प्रतिनिधि पवन गुप्ता, कमाल अहमद, अनूप कश्यप उपस्थित थे।

Categorized in: