बलरामपुर जहां एक और कोरोनावायरस को देखते हुए जिला प्रशासन लोगों से कोविड 19 के गाइडलाइन के पालन की अपील कर रहा है। तो वही बलरामपुर तहसील परिसर में कोविड-19 का पालन नही होता हुआ नजर आ रहा है आखिर जिला मुख्यालय में घूम-घूम कर कोविड-19 का पालन करने वाले तहसीलदार महोदय को यह क्यों नहीं दिख रहा है की उन्ही के परिसर में कोविड-19 की धज्जियां उड़ाई जा रही है। क्या सिर्फ कोविड-19 नियमों के पालन करना कराना आम जनों के लिए है। ऐसे में सवाल तो बनता है कि आखिर तहसील परिसर में ही कोविड-19 के नियमों की पालन क्यों नहीं हो पा रहे हैं। इस मामले पर जब हमारे द्वारा तहसीलदार भागीरथी खांडे से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मैं अभी कार्यालय नहीं पहुंचा हूं और कार्यालय पहुंचकर देखता हूं अगर ऐसे हालत दिखाई देते हैं तो मैं तौरित एक्शन लेते हुए कार्रवाई करूंगा।

Categorized in: