अंबिकापुर. अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी देसाई छत्तीसगढ़ प्रभारी प्रताप नारायण मिश्र एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अरुण ताम्रकार के आदेशानुसार जिला कांग्रेस सेवादल सरगुजा द्वारा स्थानीय अंबिकापुर के पेट्रोल पंप में डीजल पेट्रोल के बेतहाशा वृद्धि के विरोध में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑयल के दर में कमी होने के बावजूद जिस गति से डीजल एवं पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि की गई है। इससे आम जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

जिला कांग्रेस सेवादल सरगुजा द्वारा इस धरना प्रदर्शन में मोदी सरकार के जनविरोधी नीतियों के विरोध में साथ ही आवश्यक दैनिक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर आक्रोश व्यक्त करते हुए बढ़ी हुई कीमतों को कम करने का एक जन आंदोलन गांधीवादी विचारधारा के आदर्श नीतियों के अनुरूप कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए आम जनता को बढ़ती महंगाई के बारे में विस्तार से प्रकाश भी डाला गया। मोदी सरकार द्वारा बेतहाशा वृद्धि के विरोध में यदि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को कम नहीं किया गया तो जिला कांग्रेस सेवादल सरगुजा की ओर से वृहद स्तर पर जन आंदोलन का बिगुल जनता के साथ मिलकर करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेसी पूर्व पार्षद इरफान सिद्दीकी प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवं पार्षद दीपक मिश्रा जिला सचिव डॉक्टर लालचंद यादव सेवा दल के महामंत्री परवेज आलम घनश्याम बासिया गोपाल पांडे मनोज बारी हवलदार सिंह उवदन ैपदही पार्षद प्रमोद चौधरी वीरेंद्र सिन्हा जी मयंक गुप्ता जी देवागिरी बृजेश सोनी विनोद सिंह जहांगीर आलम ओम प्रकाश गुप्ता देवेंद्र नाथ पांडे फुलमतिया सकुल सोनी वर्षा सहित कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारी स्वयंसेवक एवं जिला कांग्रेस के सभी स मानित सदस्य गण इस अवसर पर उपस्थित थे।

कांग्रेसियों ने चर्च रोड में भी बैठे धरना पर
केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में पेट्रोल डीजल सहित आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेसजनों ने जोड़ा पीपल चर्च रोड़ के पास एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय बंसल, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल, जिला सचिव लाल चंद यादव, जन अधिकार के संयोजक त्रिभुवन सिंह, अज्जू लाली, अनुराग गुप्ता, सैफ अली, सूरज वर्मा, अतुल, राम गोयल राधे गोयल, अनमोल, नेहा संगीता रतन, पंकज गुप्ता उपस्थित रहे।

Categorized in: