सोशल मीडिया के सहारे भी लड़ा जा रहा कोरोना का जंग

अंबिकापुर. एक ओर कोरोना संक्रमण को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के अफवाह फैलाए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया के सहारे कोरोना से जंग भी लड़ा जा रहा है। शहर का एक युवा व्यवसायी ने सोशल मीडिया के सहारे यूपी के गोमतीनगर में फंसे छत्तीसगढ़ के दर्जनों मजदूरों को राहत सामग्री उपलब्ध कराया है। मजदूरों को फंसे होने व राशन- भोजन की परेशानी की जानकारी व्यवसायी ने ट्यूटर के माध्यम से गोमतीनगर के स्थानीय जनप्रतिनिधयों व परिचितों को दी थी। इसके बाद वहां के जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने मजदूरों को भोजन व राशन पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है।
पूरी दुनिया भर में फैल चुकी कोरोना वायरस से एक जंग सोशल मीडिया पर भी लड़ी जा रही है। लॉकडाउन की वजह से देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग इधर-उधर फंसे हुए हैं। इससे खास कर मजदूर वर्ग प्रभावित हो रहे हैं। यूपी के लखनऊ जिले के गोमतीनगर में छत्तीसगढ़ के कवर्धा के लगभ २०० से ज्यादा मजदूर फंसे हुए हैं। सभी वहां मजदूरी करने गए थे। कवर्धा के ज्वोती भुवनेश्वर चंद्राकर के माध्यम से शहर के युवा व्यवसायी अभिषेक सिंह को इसकी जानकारी दी गई और गोमतीनगर में फंसे मजदूर को राहत पहुंचाने की आपील की गई। अभिषेक ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और ट्यूटर के माध्यम से अपने परिचित व नॉएडा के एमएलए पंकज ङ्क्षसह को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही गोमतीनगर में फंसे सभी मजदूरों तक राहत पहुंचना शुरू हो गया। मजदूरों के बीच एक-एक सप्ताह का राशन दिया जा रहा है। इस नेक काम करने के लिए अभिषेक सिंह ने नॉएडा के विधायक पंकज सिंह व समाजसेवियों को धन्यवाद दिया है।

Categorized in: