भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में OnePlus एक भरोसेमंद ब्रैंड बनकर उभरा है, जिसके डिवाइसेज दमदार हार्डवेयर के साथ क्लीन सॉफ्टवेयर अनुभव भी देते हैं। अगर आप भी नया Onelus स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर बड़े डिस्काउंट के साथ कंपनी के डिवाइसेज खरीदे जा सकते हैं। हम बैंक ऑफर्स के साथ इफेक्टिव प्राइस की लिस्ट शेयर कर रहे हैं, साथ ही इन डिवाइसेज पर बड़े एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी दिया जा रहा है।

OnePlus Open
वनप्लस का सबसे महंगा फोन फोल्डेबल डिजाइन के साथ आता है और इसे 139,999 रुपये के बजाय 134,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदने का मौका मिल रहा है। 16GB रैम के साथ आने वाले इस फोन में 7.82 इंच का फोल्डेबल और 6.31 इंच का कवर डिस्प्ले दिया गया है। यह पावरफुल ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है।

OnePlus Nord CE 3 5G
अगर आप 25,000 रुपये से कम में प्रीमियम डिजाइन और पावरफुल कैमरा वाला वनप्लस फोन खरीदना चाहते हैं तो Nord CE 3 5G अच्छा विकल्प हो सकता है। इस फोन में 80W SuperVOOC चार्जिंग और 50MP Sony IMX890 कैमरा दिया गया है। इसे 26,999 रुपये के बजाय 24,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकता है।

OnePlus 11 5G
कंपनी के अल्ट्रा-प्रीमियम फ्लैगशिप फोन में 3rd जेनरेशन Hesselblad कैमरा दिया गया है और Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 फ्लैगशिप ग्रेड प्रोसेसर मिलता है। यह फोन 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग ऑफर करता है और इसे 56,999 रुपये के बजाय 53,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकता है।

OnePlus 11R 5G
वनप्लस का यह डिवाइस पावरफुल Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला Fluid डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और ग्राहक इसे 39,999 रुपये कीमत पर खरीद सकते हैं।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G
पावरफुल 108MP कैमरा के साथ आने वाले इस फोन में लॉसलेस जूम का सपोर्ट दिया गया है और 67W SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। 120Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा डिस्प्ले भी इस फोन में मिलता है। यह डिवाइस 19,999 रुपये के बजाय 18,499 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है।

Categorized in: