5G फोन खरीदने का प्लान है लेकिन बजट टाइट है तो आप हम आपको एक वैसा वसूल डील के बारे में बता रहे हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिना किसी सेल के ही दुनिया का सबसे हल्का वॉटरप्रूफ 5G फोन बेहद कम दाम में मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं Motorola Edge 40 Neo 5G की। मोटो का फोन कई खूबियों के साथ आता है। फोन में 50 मेगापिक्सेल मेन कैमरा है और 5000 एमएएच की बैटरी है, जो 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह IP68 रेटिंग के साथ आने वाले दुनिया का सबसे हल्का 5G स्मार्टफोन है। इस फोन को आप 7 हजार से कम में खरीद सकते हैं। कैसे और कहां से? नीचे हम आपको डिटेल में सबकुछ बता रहे हैं…

7 हजार से कम में मिलेगा 23 हजार का फोन
दरअसल, Flipkart पर Motorola Edge 40 Neo का बेस वेरिएंट, जो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर यह वेरिएंट 22,999 रुपये में मिल रहा है। फोन पर मिल रहे बैंक ऑफर का लाभ लेकर आप 1000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं हालाकिं इसके लिए आपके पास केनरा बैंक क्रेडिट कार्ड होना चाहिए। नहीं है तो भी टेंशन लेने वाली बात नहीं है क्योंकि फोन पर 16,100 रुपये तक का तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। अगर आपके पास एक्सचेंज कराने के लिए पुराना फोन है और आप उस पर पूरे एक्सचेंज बोनस का लाभ लेने में कामयाब हो जाते हैं, तो फोन की प्रभावी कीमत मात्र 6,899 रुपये रह जाएगी! है ना कमाल की डील!

चलिए अब नजर डालते हैं Motorola Edge 40 Neo 5G की खासियत पर:

हैवी रैम और बड़ा डिस्प्ले
बता दें कि रैम और स्टोरेज के हिबास से फोन को दो वेरिएंट – 8GB+128GB और 12GB+256GB में लॉन्च किया गया है। 12GB मॉडल फ्लिपकार्ट पर Sold Out के साथ लिस्टेड है। जैसे कि हम ऊपर बता चुके हैं कि कंपनी दावा कर रही है कि मोटोरोला एज 40 नियो वॉटरप्रूफ रेटिंग के साथ आने वाला दुनिया का सबसे हल्का 5G स्मार्टफोन है। फोन में 6.55 इंच का pOLED डिस्प्ले है, जो फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह सेगमेंट का पहला फोन है, जो 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाले 10 बिट कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता है। इतनी है नहीं, कंपनी ने यह भी कहना है कि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ यह दुनिया का पहला फोन है, जो मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7030 प्रोसेसर से लैस है। फोन का डिस्प्ले 1300 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ HDR10+ सपोर्ट करता है। फोन एंड्रॉयड 13 पर बूट करता है और कंपनी का कहना है कि फोन को दो ओएस अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट प्राप्त होंगे।

बैटरी और कैमरा भी दमदार
फोटोग्राफी के लिए, फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सेल प्राइमरी लेंस और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 13 मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, फोन में 32 मेगापिक्सेल का कैमरा है, जो सेंटर पंच-होल कटआउट में लगा हुआ है। कंपनी का कहना है कि फोन डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट IP68 रेटिंग के साथ आने वाला सबसे हल्का 5G फोन है, यानी पानी में 30 मिनट तक डूबे रहने पर भी फोन को कुछ नहीं होगा। दमदार साउंड के लिए इसमें डुअल स्पीकर सेटअप है। कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई 6ई, ब्लूटूथ 5.3, जीएनएसएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी जैसे ऑप्शन मौजूद हैं। फोन में 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 15 मिनट में 50 फीसदी चार्ज हो जाती है।

Categorized in: