अंबिकापुर. ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वैक्सीन को लेकर भ्रांतियां बरकरार है। जिसका खामियाजा वैक्सीनेशन के लिए गांव गई स्वास्थ्य विभाग की टीम को भुगतना पड़ा। दरअसलए ग्रामीण क्षेत्र में वैक्सीनेशन करने गए कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की घटना का अंजाम दिया है। रिपोर्ट के आधार पर मणिपुर चौकी पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार अंबिकापुर जनपद उप अभियंता धनेश राम, स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ घर-घर जाकर वैक्सीन लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के रोजगार सहायक महेश्वर के घर टीका लगवाने के लिए बोला गया। परिवार वालों ने यह कहकर वैक्सीन लगवाने से मना कर दिया कि वैक्सीन लगवाने से बुखार आ जाता है। और अभी खेती बाड़ी का समय है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार के सदस्यों को टीका के प्रति समझाइश देन लगे। इस दौरान गुस्से में आकर परिवार व आस पास के लोगों ने स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ लाठी डंडे से लैस होकर धक्का मुक्की व मारपीट पर उतारू हो गए। इसका विडियो भी वायरल हुआ है। उप अभियंता ने धनेश राम ने घटना की शिकायत मणिपुर चौकी में दर्ज कराया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा ३३२ ३५३, २९४, ५०६, १४८, १४९ के तहत अपराध दर्ज कर मनोरंजन एक्का, अनिल एक्का, सुधीर एक्का, रविशकर, साइमन, अलफोरस, व प्रकाश को गिर तार किया है।

Categorized in: