सिर नहीं मिलने से नहीं हो सका पहचान, कहीं और हत्या कर फेंकने का मामला


अंबिकापुर. महामाया पहाड़ पर स्थित गर्दनपाट जंगल में अज्ञात युवक की क्षतविक्षत लाश मिली है। सिर धड़ से अलग करने के साथ हाथ-पैर को काटकर फेंक दिया गया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई घटना की जांच में पुलिस जुटी हुई है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर दल-बल के साथ पहुंची। मुआयना करने पर एक गड्ढे में दो बोरे मिले, जिसमें एक में युवक का धड़ था, सिर और हाथ पैर नहीं थे। मौके पर पड़ताल के लिए पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ फॉरेंसिक एक्सपर्ट पहुंचे। वहीं सूचना पर सरगुजा एसपी टीआर कोशिमा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महामाया पहाड़ी के ऊपर गर्दनपाठ इलाके में सोमवार को स्थानीय ग्रामीण गर्दनपाठ तालाब में मछली पकड़ रहे थे। पास से ही तेज बदबू आ रही थी। पहले तो उन्होंने सोचा कि कोई जानवर मरा होगा, लेकिन पास जाकर देखा तो एक बोरा बंधा पड़ा था। लोगों ने इसकी जानकारी बधियांचुआं के पूर्व सरपंच विश्राम कुजूर को दी। बिश्रामपुर कुजूर ने कोतवाली पहुंच कर मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही कोतवाली टीआई तरसिला टोप्पो अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की और खाई नुमा गड्ढे में पड़े बोरे को खुलवाया गया। जिसमें से सिरकटी लाश मिली। धड़ के हाथ-पैर सब काट कर बोरे में भरे गए थे। शव के साथ एक भी कपड़ा तक नहीं था। पुलिस को अंदेशा है कि शव दो से तीन दिन पुराना हो सकता है। पुलिस ने फिलहाल इलाके में आसपास सिर की भी तलाश कर रही है। धड़ से अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की उम्र करीब 28 से 35 साल के बीच रही होगी। जिस स्थान पर लाश फेंका गया है। वह लगभग मु य सड़क से २० फिट गहरा खाई है। और वह स्थान गर्दनपाठ तालाब से लगा हुआ है। बदमाशों ने कहीं दूसरे स्थान पर हत्या कर बॉडी को टुकड़ा कर दो बोरे में डालकर फेंका है। एक बोरे में सिरकटी धड़ था। वहीं दूसरे बोरे में बिना पंजा का हाथ था। जबकि बॉडी से सिर, पंजा, व घुटने के बाद का पैर नहीं है। बदमाशों ने पहचान छिपाने के लिए सिर कहीं और फेंका होगा। वहीं शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं है। ताकि कपड़े से भी पहचान कराया जा सके। इससे पुलिस को पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

पहचान के लिए सभी थाने को दी गई जानकारी
बदाशों ने युवक को काफी बेदर्दी से मारा है। बॉडी से सिर, कंधा से लगे दोनों हाथ व कमर से नीचे धारदार हथियार से काटा गया है। बदमाशों ने लाश को कई टुकड़ोंं में कर दिया है। घटना की जानकारी होते ही एसपी टीआर कोशिमा, डिशिनल एसपी सुनील शर्मा व सीएसपी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। एसपी ने जिले के सभी थाना को घटना की जानकारी दे दी गई है। किसी ाी थाने में अगर दो-तीन दिन पूर्व गुम इंसान दर्ज किया गया है तो इसकी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

घटना से कुछ दूरी पर लावारिस मिली बाइक
घटना से कुछ दूरी पर एक लावारिश बाइक भी मिली है। जिसकी दोनों पहिया गायब है। महामाया पहाड पर स्थित ऑक्सिजन पार्क चौक के पास सड़क किनारे बाइक खड़ी है। जिसका नंबर सीजी १५ सीसी ६७६३ है। उक्त नंबर की जांच कराया गया तो बाइक बतौली क्षेत्र का पता चला रहा है। स्थानीय लोगों ने बाइक के संबंध में पुलिस को बताया कि यह पिछले दो-तीन दिनों से खड़ा है।

लाश के साथ काफी संख्या में फेंगी गई है मुर्गियां
दो बोरी में क्षतिविक्षत लाश २५ फिट गहरे खाई में था। वह भी झाडिय़ों के बीच। पुलिस को वहां पहुंच कर शव ऊपर लाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद शव को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने खाई से बाहर निकलवाकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया है। जिस स्थान पर लाश फेंका गया है वहां पर काफी सं या में मुर्गियां भी फेंका गया है। मुर्गियां भी सड़ चुकी थी। इससे शव व मुर्गियों से काफी बदबू आ रहे थे।

Categorized in: