बलरामपुर।
थाना रघुनाथनगर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। आरोपियों के कब्जे से 84 लीटर देशी शराब एवं बोलेरो वाहन जब्त किया गया, जिसकी कुल कीमत करीब 8.31 लाख रुपये आंकी गई है।
रात्रि में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम झापर के रास्ते उत्तर प्रदेश से बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 66 ZD 2001 में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है।
सूचना के आधार पर थाना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम झापर में घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी ली। चेकिंग में बोलेरो वाहन से 420 नग ऑरेंज” ब्रांड की देशी शराब (84 लीटर) बरामद हुई। आरोपी चंदन पिता नागेन्द्र प्रसाद, निवासी ग्राम गुफापर, थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली (म.प्र.)
अब्दुल सत्तार पिता स्व. हनीफ खान, निवासी ग्राम डूमरहर, थाना बभनी, जिला सोनभद्र (उ.प्र.)
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बोलेरो वाहन कीमत लगभग 8 लाख रुपये) एवं शराब कीमत लगभग 31,500 रुपये) सहित कुल 8,31,500 रुपये का माल जब्त किया गया

Categorized in: