सूरजपुर। यहां जिला एवं सत्र न्यायालय में गुरुवार को हुए अधिवक्ता संघ के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता गिरजाशंकर मिश्र अध्यक्ष व राजेश गोयल सचिव निर्वाचित घोषित किये गए है। जिला एवं सत्र न्यायालय में संपन्न अधिवक्ता संघ के चुनाव हेतु राज्य अधिवक्ता परिषद के द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता पी. आर. कश्यप व आर. पी. बाजपेयी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। जिनके पर्यवेक्षण में निर्वाचन अधिकारी एस. पी. सिंह, सह निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार निगम व राजेन्द्र प्रसाद पाठक के द्वारा निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराया गया और मतों की गिनती पश्चात परिणामो की घोषणा की गई। यहां अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारी सदस्य के एक पद हेतु चुनाव सम्पन्न हुआ। जबकि उपाध्यक्ष, सह सचिव, सांस्कृतिक सचिव व ग्रंथालय प्रभारी समेत अन्य कार्यकारी सदस्य निर्विरोध चुने गए है। मतदान दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक कराया गया। जिसमे 202 मतदाताओं में से 187 मतदाताओ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। घोषित परिणाम में अध्यक्ष पद हेतु गिरजाशंकर मिश्र को 107 मत मिले जबकि बलराम शर्मा को 79 मत प्राप्त हुए। वहीं सचिव पद हेतु अवधेश शुक्ला को 77 तथा राजेश गोयल को 110 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद के लिए राजीव दास को 157 तथा सिराजुद्दीन खान को 29 मत मिले। कार्यकारी सदस्य क्र. 2 के लिए मनेजर सिंह उईके ने 114 व सुरेश कुमार सूर्यवंशी ने 70 मत अर्जित किये। मतगणना के दौरान अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष के एक एक तथा कार्यकारी सदस्य क्र. दो के लिए तीन मतपत्र निरस्त पाए गए।

0 ये पदाधिकारी चुने गए निर्विरोध

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता व ज्योति कुशवाहा, सह सचिव हरिओम साहू, सांस्कृतिक सचिव समीद खान, ग्रंथालय प्रभारी मनोज कुमार सिंह सहित कार्यकारी सदस्य क्र. 1 कुमारी रितु सोनवानी, 3 गोविंद सिंह, 4 सोभु प्रसाद दुबे, 5 शिवधर मिश्रा व क्र.6 राजेन्द्र प्रसाद यादव निर्विरोध निर्वाचित किये गए है। वरिष्ठ अधिवक्ताओ ने संघ के सभी निर्वाचित पदाधिकारियो व सदस्यो को बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Categorized in: