रायपुर- महापौर एजाज़ ढेबर ने क्रिसमस पर्व 25 दिसम्बर पर ईसाई धर्मावलंबियों सहित सभी नागरिकों को अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी नागरिकों के जीवन में सकारात्मकता सहित सुख समृद्धि स्वास्थ्य एवं शांति देने की प्रार्थना सर्व शक्तिमान ईश्वर से की है । महापौर ने क्रिसमस पर्व के शुभ अवसर पर समस्त नागरिकों से रायपुर को एक स्वच्छ स्वस्थ व सुंदर राजधानी के रूप में विकसित करने सकारात्मक सोच के साथ भागीदार बनने का आव्हान किया है ।
महापौर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि क्रिसमस पर्व भारत सहित पूरे विश्व में उल्लास व उमंग के साथ मनाया जाता रहा है। यह पर्व देश भर में सैकडों वर्षो से शांति आपसी भाई चारा, सदभावना, राष्ट्रीय एकता के जीवंत प्रतीक रहे है।
महापौर ने क्रिसमस पर्व के अवसर पर आव्हान करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को नगरहित में चाहिये कि वह शहर को एक स्वच्छ, स्वस्थ व सुंदर राजधानी के रूप में विकसित करने सकारात्मक सोच के साथ भागीदार बनने का आव्हान किया है । महापौर ने नगर निगम की ओर से राजधानी शहर के निवासी समस्त नागरिको से मास्क लगाने, सामाजिक दूरी नियम का पालन करने, सेनेटाईजर का उपयोग करने एवं स्वयं, स्वयं के परिवारजनों सहित सभी लोगो के जनस्वास्थ्य हित में सकारात्मक सोच के साथ आगे आकर भागीदार बनने एवं रायपुर शहर में नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण को प्रभावी तरीके से रोकथाम करने का प्रण लेने का आव्हान किया है।

Categorized in: