दतिमा मोड़/सूरजपुर(अनुप जायसवाल)- आज इस महामारी की दौर में जहाँ जरूरत मन्दो को लोग सहायता कर रहे हैं पर वही ऐसे लोग भी जो गरीबों को मदद करने के साथ उनका फ़ोटो, विडियो बनाकर लोग मजाक उड़ा रहे हैं, लॉकडाउन के पहले से समाज सेवी, प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय मानव अधिकार सर्वेक्षण एकान्त स्वीट्स बिश्रामपुर (सतपता)के संचालक सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने शोसल मीडिया में हालही में हो रहे वायरल वीडियो को देखकर अपने साथियों के साथ अब फ़ोटो या वीडियो के लिए मना कर दिया है, तब से वे बिना फ़ोटो, वीडियो लिए ही लोगो के सहयोग के अपने क्षेत्रों में सेवा पर जोरों से लगे हुए हैं।

इस तरह का प्रचल पिछले कुछ दिनों से काफी तेजी से बढ़ा जो कि गरीबों के साथ मजाक किया जा रहा है। आज चाहे आम व्यक्ति हो या कोई जनप्रतिनिधि सभी चार व्यक्ति मिलकर एक व्यक्ति को इस तरह सहयोग करते हैं जैसे कि बहुत बडे समाज सेवी हो लॉक डाउन के साथ ही बहुत लोग ज़माज सेवा के नाम पर केवल फोटोग्राफी ही कर रहे हैं, जो इस तरह जो किया जा रहा है उस पर रोक लगना चाहिए, ताकि जरूरत मन्द लोगो का मन मायूस न हो और वह दान पाकर खुद को अच्छा महसूस करे और उसे बुरा न लगे। कुछ बुद्धिजीवी लोगो ने अपील किया है कि इस तरह की फ़ोटो या वीडियो न ले जिससे गरीब का दिल दुःखे, और यदि दान देना है तो लोग प्रशासन और कुछ ऐसी स्वयंसेवी संस्थाओं जो समाज में निःस्वार्थ भाव से काम कर रही उनके माध्यम से भी सहयोग कर सकते हैं, क्योंकि लोगो की मदद फ़ोटो या वीडियो खिंच कर नही बल्कि दिल से करना चाहिए।

Categorized in: