बलरामपुर राजेन्द ठाकुर- जनपद पंचायत के सभी नवनिर्वाचित 18 सदस्य ने जनपद अध्यक्ष विनय पैकरा उपाध्यक्ष भानु प्रताप दिक्षित के आव्हान पर सभी नवनिर्वाचित 18 सदस्यों ने फरवरी एवं मार्च 2 माह का वेतन कोरोना वायरस से लड़ाई में दान दीया है, अपना योगदान सुनिश्चित करने के लिए बलरामपुर जनपद पंचायत के सी.ओ विनय गुप्ता ने बताया कि सभी सदस्यों का अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित दो-दो माह का वेतन जिला राहत कोष में जमा करा दिया गया है एक सदस्य ने मुख्यमंत्री राहत कोष में तथा एक सदस्य ने प्रधानमंत्री राहत कोष में अपने 2 माह का वेतन जमा करा दिया सभी उप सदस्यों ने सोशल मीडिया द्वारा सहमति प्राप्त कर कुल 72080 रुपए जिला राहत कोष में तथा 3620 रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष में तथा 3620 रुपए प्रधानमंत्री राहत कोष के खाते में जमा करा दिया गया है, बलरामपुर अभी तक एकमात्र ऐसा जनपद है जहां सभी प्रतिनिधियों ने एकमत होकर कोरोना महामारी से लड़ने के लिए आवश्यक सामग्री मास्क सैनिटाइजर जरूरतमंद की मदद हेतु इस राशि को खर्च करने की सहमति प्रदान की है जनपद उपाध्यक्ष भानु प्रताप दिक्षित ने जिले एवं सभी ग्राम पंचायतो के प्रतिनिधि से अपील भी की है कि इस करोना महामारी के संकट में आगे आकर इस महामारी से लड़ने में अपना-अपना योगदान देना सुनिश्चित करें।

Categorized in: