भैयाथान (दीपक गुप्ता)- क्षेत्र के शिवप्रसाद नगर,सलका,बतरा ग्रामीण बैंको मे फिजिकल डिस्टेंसिग का मजाक उड़ाया जा रहा है जहा एक ओर बैंक के भीड़ लगी है वही लोग एक-दुसरे के बीच दुरी बनाकर फिजिकल डिस्टेंसिग का पालन करते नजर नही आ रहे है ऐसे कोई संक्रमित बिमारी फैलने से इंकार नही किया जा सकता है।
बैंक के अधिकारी-कर्मचारी नही दे रहे कोई ध्यान- छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा शिवप्रसाद नगर, सलका, बतरा के अधिकारी-कर्मचारी फिजिकल डिस्टेंसिग का ग्राहको को पालन कराते नही दिख रहे है ऐसे मे ग्राहको के बीच दुरी नही बनाने से क्षेत्र मे किसी संक्रमित बिमारी फैल सकती है।
व्यवस्था सुधारने की जा रही है पहल..
इस संबंध मे छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शिवप्रसाद नगर के धर्मेंद्र दुबे ने प्रेसवार्ता मे बताया की बैंक मे कैश खत्म हो जाने के कारण में नगदी लेने सुरजपुर गया हुआ था, हमारे बैंक शाखा मे खाते से पैसे निकलने वालो से ज्यादा भीड़ संख्या बैंक खाते चेक करवाने वालो की रहते है ग्राहको एक दुसरे के बीच शारारिक दुरी ग्राहको द्वारा बनाये जा रहे है मैं सुरजपुर से ब्राँच आकर समस्याओं को ठिक करा कर सुचारू रूप से व्यवस्था बनवाता हूँ।
