अंबिकापुर. शहर के गंगापुरखुर्द में बुधवार की रात एक चोर घर में घुसकर चोरी कर रहा था। इस दौरान घर वालों को पता चल गया और उसे पकड़ लिया। वह इंडक्शन व पावर बैंक चोरी कर ले जा रहा था। घर वालों ने उसे पकड़ कर गांधीनगर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पंकज कुमार मेहता शहर के गंगापुरखुर्द का रहने वाला है। बुधवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। इस दौरान देर रात किसी व्यक्ति को घर में घुसने का एहसास हुआ। पंकज ने जब उठकर देखा तो एक अज्ञात व्यक्ति घर से बाहर निकल रहा है। इसके बाद उसने दौडक़र उसे पकड़ लिया। वह इंडक्शन व पावर बैंक चोरी कर ले जा रहा था। इस दौरान घर के सभी सदस्य जग गए। घर वालों ने चोर को गंगापुर के इन्द्र यादव उर्फ मुकेश के रूप में पहचान की और उसे पकडक़र गांधीनगर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चोर के खिलाफ धारा ३८० व ४५७ के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Categorized in: