चोरों ने प्राचार्य के कमरे में लगी एलईडी टीवी की पार
अंबिकापुर. बकिरमा हायर सेकेण्डरी स्कूल से अज्ञात चोरों ने प्राचार्य कक्ष में लगे एलईडी टीवी पार कर दिया। प्राचार्य ने इसकी रिपोर्ट मणिपुर चौकी में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार लॉकडाउन में सभी शासकीय व निजी स्कूलें बंद है। बंदी का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोर ने १३ अपै्रल को १ से ४ बजे के बीच स्कूल में घुस कर प्राचार्य कक्ष का ताला तोड़ डाला और एलईडी टीवी चोरी कर ले गया। दूसरे दिन स्कूल का कर्मचारी जब साफ-सफाई करने पहुंची तो प्राचार्य कक्ष से एलईडी टीवी गायब थी। प्राचार्य घनश्याम शर्मा ने इसकी रिपोर्ट मणिपुर चौकी में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Categorized in: