भैयाथान (दीपक गुप्ता)- जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाँ. आर. एस. सिंह के निर्दशानुशार एवं खंण्ड चिकित्सा अधिकारी भैयाथान डाँ. उत्तम सिंह के मार्गदर्शन मे हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर बड़़सरा मे पदस्थ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घर घर दस्तक दे रहे है तथा एक्टिव सर्विलेंस के तहत सर्वे कर कोविड19 के संबंध मे जानकारी एकत्रित कर रहे है साथ ही ग्रामीणो को समझाईश दे रहे है कि अपने घरों मे किसी बाहरी व्यक्ति को आने से रोकें स्वयं बिन कार्य के घरो से बाहर न निकले हमेशा साबुन से हाथ धोयें हमेशा मास्क , रुमाल , का उपयोग करें लोगों से शारारिक दुरी बना कर रखें, सर्वे के दौरान हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर बड़सरा के आरएचओ विपिन शुक्ला एएनएम अंजनी सिन्हा सक्रिय रही।

अपने जिम्मेदारी का निष्ठा पुर्वक निर्वाहन कर रहा है स्वास्थ्य विभाग- शहरी क्षेत्र के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रो मे भी स्वास्थ्य कर्मचारी अपने जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक परिपालन कर रहे है या यू कहे कि जब सारी दुनिया वैश्विक कोरोना महामारी से जुझ रही है एसे मे स्वास्थ्य विभाग अपनी जान जोखिम मे डालकर अपनी सेवाएं दे रहा है।

Categorized in: