भैयाथान (दीपक गुप्ता)- बसदेई चौकी क्षेत्र के ग्राम भवराही से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसमे पति ने अपने पत्नी की नृशंस हत्या कर दी और शव को अपने घर मे दफन कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भैयाथान जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवराही निवासी सत्यनारायण चेरवा ने अपनी पत्नी बसंती गोंड की नृशंस हत्या कर दी है बसदेई पुलिस घटना स्थल पर पहुच चुकी है तथा दफन किये गये शव को बाहर निकलवाया जा रहा है जिसे पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौप दिया जायेगा फिलहाल हत्या के वजह का खुलासा नही हो पाया है पुलिस तफ्तीश मे जुटी है।

दो तीन दिन पहले की है घटना- इस संबध मे महोल्ले वासियों ने बताया की घटना विगत दो तीन पहले का है आरोपी सत्यनारायण चेरवा ने अपने पत्नी की हत्या दो तीन दिन पहले ही कर दिया था जब मोहल्लेवासी उससे उसके उसके पत्नी के बारे मे पुछते थे तो गोलगोल जबाब देता रहा तब लोगों को उस पर शक हुआ और आननफानन मे इसकी जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा बसदेई चौकी मे दी गई तब कही जाकर हत्या का खुलासा हो सका है। बहरहाल पुलिस मामले की जाँच मे जुट गई हैं।

Categorized in: