बलंगी विवेक पांडे- बलरामपुर जिले के करी गांव के निवासी लालमन यादव सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी पोती उम्र चार साल की छोटी बच्ची जो घर के बाहर खेल रही थी, करीब 9 बजे सुबह जो दीवाल के पास छेद था वही से एक फनिक साप निकला और बच्ची के पैर में काट लिया जिससे उसकी मौत हो गयी।

सूचना मिलने पर जानकारी पुलिस अधीक्षक बलरामपुर टी. आर. कोशिमा को दिया, उनके द्वारा तत्काल इस घटना को एसपी कतलम व एसडीओ पी डा ध़ुवेश जायसवाल को दी गई। उच्च अधिकारी के आदेश पर मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही में लिया गया पंचनामा कार्यवाही के बाद पी. एम. हेतु सी एच सी रघुनाथ नगर भेजा गया। और बाद पी एम रिपोर्ट मृत्यु का खुलासा किया होगा। उच्च अधिकारीयों के आदेशनुसार छतिपूर्ति प्रकरण तैयार कर भेजा जाएगा। और पुलिस अधिकारियों ने मौत हुई बच्ची के परिवार जनों को संतावना देते हुए बच्चों पर ध्यान देने की बात कही और कहा गर्मी का मौसम जहरीले जीव जंतु बाहर बिलो से निकलने लगते इस लिए सभी को सजग रहना है। उक्त कार्य वाही में चौकी प्रभारी सी. पी. तिवारी,स उनि सुमेश्वर टोप्पो ,पी. आर. निर्मल सिंह आरक्षक प़दुमन मानिकपुरी,रोसन बिसेन, महिला आरक्षक संगीता व गीता सकिय रहें।

Categorized in: