मनेंद्रगढ़ ! केंद्रीय बजट को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया द्वारा संगोष्ठी व प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीमसेन अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णबिहारी, मनेंद्रगढ़ मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे । इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भीमसेन अग्रवाल ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार किसानों के हित में काम कर रही है तथा केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानून किसानों के हित में है और उनकी आए दुगनी करने वाले लाभ केकानून है ! उन्होंने कहा कि भाजपा की अगुवाई में चल रही केंद्र सरकार द्वारा जो बजट पेश किया गया है उसकी सराहना करते हुए बजट को विश्व का सर्वश्रेष्ट बजट बताया। श्री अग्रवाल ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष के द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है और किसान आंदोलन कराया जा रहा है जिसको लेकर आज प्रेस वार्ता और संगोष्ठी करनी पड़ी जिससे भ्रम की स्थिति को दूर किया जाए ! उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से देश में भ्रम फैलाकर किसान आंदोलन कराया जा रहा है जबकि बजट में सबसे अधिक किसानों के लिये प्रावधान रखा गया है। उसे देखते हुये पार्टी ने यह निर्णय लिया कि जिला स्तर पर पत्रकार वार्ता व संगोष्ठी का कार्यक्रम किया जाय जिससे स्थानीय बुद्धिजीवी व आमजन तक वास्तविक जानकारी पहुंच सके।

Categorized in: