अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी। हिण्डालको माईंस कर्मचारी संघ इंटक के बैनर तले हिण्डालको कंपनी के अधीनस्थ कार्यरत श्रमिक व कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालिन हड़ताल शुरू कर दिया हैं. शनिवार से इंटक के पदाधिकारीयों के साथ हिण्डालको कंपनी के बॉक्साइट खदानों के श्रमिक व कर्मचारी जिनका नाम पीएफ रोल में कई वर्ष बीतने के बाद भी नही जोड़ा गया उक्त सभी ने एक रॉय होकर अपनी मांगों को पूरा कराने हड़ताल में बैठकर अपनी मांगों को बुलंद कर दिया हैं।

ज्ञात हो कि पूर्व मे कांग्रेस इंटक यूनियन संघ के महासचिव अजय यादव सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा संघ के माध्यम से 6 जनवरी एवं 4 फ़रवरी को कुसमी मुख्यालय पहुचकर विगत दिनों हिण्डालको कंपनी के बॉक्साइट ठेकेदार जीएन कंट्रक्शन व बिकेबी कंपनी को अपनी विभिन्न मांगो का ज्ञापन सौंपा था। साथ ही प्रतिलिपि खान महाप्रबंधक हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुसमी, थाना प्रभारी सामरी को दी थीं। उसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी द्वारा मांग पर कोई ठोस पहल नही किया गया जिससे विवश होकर मजदूरों को मजबूरन अपनी हक के लिए हड़ताल में बैठना पड़ा.

हिंडालको माइन्स कर्मचारी संघ ने अपने मांग पत्र में बताया है कि सभी मजदूर कारगार मेकेनिक, ड्राइवर, हेल्फर, मशीन ऑपरेटर एवं नर्सरी में कार्यरत श्रमिकों व कर्मचारियों का पीएफ रोल बी फार्म में नाम अंकित इंटक संघ को अवगत कराया जाये।

Categorized in: