मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा)। झगराखाण्ड थाना अंतर्गत नगर पंचायत खोंगापानी के सामुदायिक भवन से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर मामले पर से पर्दा हटा दिया है ! झगराखाण्ड थाने से मिली जानकारी के अनुसार
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना झगराखाड़ के अपराध क्रमांक 226/20 धारा 379, 411, 34 भादवि में सामुदायिक भवन खोंगापानी से कुल 12 बण्डल लोहे का सरिया चोरो द्वारा चोरी कर ले जाया गया था। पूर्व में एक आरोपी को पकड़ा गया था तथा 8 बण्डल राड बरामद किया गया था जिसका साथी आरोपी उमेश चौधरी निवासी खोंगापानी घटना के बाद फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक कोरिया चंद्र मोहन सिंह द्वारा फरार आरोपी का शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया था। आरोपी की पतासाजी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ़ कर्ण कुमार उके के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी झगराखाण्ड द्वारा विशेष टीम बनाकर म.प्र. के कई स्थानों में दबिश दी गई लेकिन आरोपी नही मिला। 12 फरवरी 2021 को प्रकरण के फरार आरोपी उमेश चौधरी पिता छोटे लाल चौधरी उम्र 27 वर्ष निवासी सहवानी टोला खोगांपानी में पकड़ा गया तथा चोरी किया दो बण्डल लोहे सरिया कीमती 8000 रूपये को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक धन्नजय सिंह, प्र.आर. आशीष मिश्रा, आरक्षक साधारण सिह व अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही ।

Categorized in: