अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। बलरामपुर – रामानुजगंज कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशन पर विकासखंड कुसमी के दुरस्त अंचल ग्राम बाटा में जन समस्या निवारण शिविर का स्कूल भवन के प्रांगण में बुधवार को आयोजन किया गया. इस शिविर में कुल 75 आवेदन प्राप्त हुए. जिनमें 3 आवेदन शिकायत व 72 आवेदन मांग के लिए गए. इस दौरान आयोजित शिविर में ही आवेदन मिलने वाले संबंधित विभाग के द्वारा जनपद पंचायत अध्यक्ष हुमंत सिंह, उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा व एसडीएम अजय किशोर लकड़ा, तहसीलदार उमा सिंह तथा जनपद सीईओ रणवीर साय के निर्देशन पर 34 आवेदनों पर त्वरित निराकरण किया गया।

ग्रामवासियों ने शिविर में पेयजल, हैंडपंप ,सड़क, शिक्षा, विद्युतीकरण सहित स्वास्थ्य से जुड़ी हुई समस्याओं से पहुंचे अधिकारियों को अवगत कराया.

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा ने कहा अधिकारी आप सभी के बीच आये हैं आप सभी खुलकर अपनी समस्या रखें. पहले शिविर के प्रति विचार रहता था की समस्या का समाधान नहीं होता है लेकिन ऐसा नहीं है सभी समस्याओं को ऑनलाइन दर्ज कर समय सीमा पर समाधान हमारी सरकार द्वारा किया जा रहा हैं।

श्री मिश्रा ने आगे अधिकारियों को निवेदन पूर्वक कहा कि
विकासखंड स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर विकास खंड स्तर के बाद जिला स्तरीय भी होगा. आप सभी अपने-अपने स्थान पर विभाग का नाम वाला बैनर लगाए और जिन-जिन विभागों में योजना चल रहा हैं. उस योजना के बारे मे जो भी पोस्टर विभाग की ओर से मिलता हैं. उसका पाम्पलेट लोगों की बीज बाटे जिससे ग्रामीण जागरूक होकर अपनी बात रख सकेंगे. किसी भी शिकायत करने के प्रति ग्रामीणों को जागरूक कर कहा आपको अपने हक व अधिकार के लिए अपनी समस्या रखनी पड़ेगी वरना प्रदेश स्तर शिविर भी किसी काम का नही रहेगा. गलत आरोप व शिकायत से दूर रहकर अपनी हक की बात बेझिझक करने की सलाह दी. आगामी सामरी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में सभी को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने कहा ताकि जो ग्रामीण अपनी बातों को नही रख पाए हैं वे सभी सामरी के जिला स्तरीय शिविर में जिला के अधिकारियों के सामने अपनी बातों को रख सकें।


जनपद पंचायत अध्यक्ष हुमंत सिंह ने कहा सरकार जन्म के पहले से लेकर मृत्यु तक योजना चला रही हैं. सभी को योजना के लाभ के लिए पंजीयन करना अनिवार्य है. सभी पंजीयन करा कर योजना कर लाभ प्राप्त करें. शासकीय बीमा योजना के बारे में भी ग्रामीणों को विस्तार पूर्वक बता कर जागरूक किया.

एसडीएम कुसमी अजय किशोर लकड़ा ने कहा आज के शिवीर का उद्देश्य आप सभी बीच आकर आपने हर समस्या को जानना ही हैं. प्रत्येक सप्ताह के सोमवार ,मंगलवार एवं गुरुवार को पटवारी पंचायत, सचिव सहित सभी मैदानी कर्मियों को क्षेत्र में जाकर निर्धारित समय में ग्रामीणों के कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया है. इस व्यवस्था के तहत अब पटवारी या अन्य किसी काम के लिए जगह-जगह चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ग्राम पंचायत भवन में राज्य स्तरीय जो काम हैं उसे आप करा सकते हैं जमीन विवाद पेंशन मजदूरी सहित अन्य शिकायतों का समाधान किया जाएगा. सभी विभाग के अधिकारियों को उनके कार्य क्षेत्र से अवगत कराया गया हैं. आगामी 28 मार्च को जिला स्तरीय शिविर सामरी में ग्रामीणों को उपस्थित होकर समस्याओं को रखने एसडीएम ने ग्रामीणों से अपील की. जिससे लोगों के समस्या का समाधान कर आवश्यक लाभ दिलाया जा सके. इसके साथ ही उपस्थित जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया.

जनपद पंचायत सीईओ कुसमी रणवीर साय ने ग्रामीण शिक्षित बेरोजगारो को राजीव युवा मितान क्लब योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया. उन्होंने कहा राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया जा रहा है जिसमें कम से कम 20 वर्ष व ज़्यादा से ज्यादा 40 वर्ष के लोगो के समूह को अधिकतम एक लाख रुपए प्राप्त कर सकते हैं जिससे अपनी रोजगार को बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही कई योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक ग्रामीणों को बताया गया।

इस शिविर का संचालन जन शिक्षक रुदेश्वर यादव के द्वारा किया गया. इस दौरान सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी व भारी संख्या में ग्रामीण सहित ग्राम पंचायतों के सरपंच सचिव व पंच उपस्थित थें।

Categorized in: