करोड़ो के विकास कार्य होने के बाद भी नगर की मूलभूत आवश्यकता व समस्या पर अधिकारियों की क्यो नही पड़ रही है नजर ?

ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी

बरसात के बाद भगवान का नाम लेकर पार करनी पड़ती है सड़क…यह लाईन पढ़कर हैरान न हो क्योकि कुनकुरी नगर के बरसात के बाद पानी निकासी की समस्या इतनी विकराल हो चली है कि नगर में हल्की बरसात के बाद नालियों का पानी सड़कों पर भर जाता है लोग पैदल इन सड़कों को पार नही कर पाते। दो पहिया वाहनों से लोग ‘भगवान बचा लेना‘ का मंत्र जाप करते हुए सड़कों को पार कर रहे है।

आज रविवार को हुई बरसात के बाद नगर के बस स्टैण्ड से तपकरा रोड़ को मिलाने वाली सड़क पर यह नजारा देखने को मिला। साप्ताहिक बाजार का दिन होने के कारण लोग बाजार से तथा अन्य कारणों से निकले लोग बरसात खत्म होने के बाद लौटने लगे तो सड़क पर बरसात का इतना पानी भरा हुआ था की लोग पैदल तो इसे पार ही नही कर सके। दोपाहिया व चारपहिया वाहन से मुश्किल से आना जाना हो पाया।

नगर के केवल यह एक स्थान नही है कई और स्थान पर यह नजारा देखने को मिलता रहता है। सवाल यह है कि नगर पंचायत विकास के नाम पर करोड़ो खर्च कर रहा है पर मूलभूल आवश्यकताओं व समस्याओं को भी नही सूधार पा रहा है। कहां और किसका विकास हो रहा है यह देखने और सोचने की बात है।

Categorized in: