विधानसभा स्तरीय बैठक हुई सम्पन्न
दतिमा मोड़- प्रदेश संघठन के निर्देशानुसार गुरुवार को विधानसभा स्तरीय बैठक भटगांव के सामुदायिक भवन में सम्पन्न हुई। इस बैठक के मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम व कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े, महेश्वर पैकरा, रामु गोस्वामी, लवकेश पैकरा, लक्ष्मी राजवाड़े, रविन्द्र भारती की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुई।
कार्यकम की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय व भारतमाता की छाया चित्र पर दिप प्रज्वलित कर किया गया।
इस कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अब काम करने का समय आ गया है। सभी कार्यकर्ता शक्ति केंद्र, मतदान के केंद्र सहित राशन दुकान की मडल वॉर जानकारी ली। साथ ही मण्डल प्रभारी व अध्यक्षों को आगामी 7 और 8 अक्टूबर को सभी राशन वितरण केंद्र में जाकर केंद्र सरकार द्वारा प्रदाय की जा रही राशन की जानकारी हितग्राहियों से लेने की बात कही। उन्हीने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही को राज्य सरकार के द्वारा हितग्राहियों को वितरण नही करने का आरोप उन्होंने लगाया। उन्होंने 9 अक्टूबर को भटगांव विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन लटोरी में किया जायेगा।

कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे 
राज्यसभा सांसद श्री नेताम ने कहा कि जबसे कांग्रेस सरकार में आई है। लोगों के ऊपर फर्जी केसों में फसा रहे हैं।प्रसाशन का कांगेसी करण कर दिए हैं।कांग्रेस वाद का बोलबाला है। सभी अधिकारी व कर्मचारी कांग्रेस के एजेंट की तरह कार्य कर रहे हैं। आलम यह है कि जितना मवेसी नही उससे कई गुना गोबर खरीद बिक्री की जा रही है। पूछने पर कहते हैं कि पूरा गोबर बह गया। केवल कागजों में गोबर खरीदी कर रही सरकार। जबकि आज तक किसी किसान का गोबर बहते नही सुना।
कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन के पदाधिकारियों के कार्य में कोताही बर्दास्त नही की जायेगी सभी पदाधिकारी मन लगाकर कार्य करे। उन्हीने सभी मण्डल अध्यक्ष को कहा को जो भी पार्टी पदाधिकारी लगातार तीन बैठक में ना आए और जो पदाधिकारी अपने दायित्यों का निर्वहन ना करे ऐसे पदाधिकारियों के स्थान पर दूसरे पदाधिकारी की नुक्ती करने की बात कही।

प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी की संघठन को जिला अध्यक्ष की दो टूक
जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने प्रधानमंत्री जनकल्याण कारी संगठन में कार्य कर रहे भाजपा के पदाधिकारियों को स्पस्ट निर्देश दिया कि या तो प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी में कार्य करे या तो भाजपा कार्यकर्ता स्वयं तय कर ले कि कहा काम करना है।
कार्यक्रम को प्रदेश मंत्री परमेस्वरी राजवाड़े,मण्डल अध्यक्ष सुभाष राजवाड़े ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री व आभार प्रदर्शन महेश्वर पैकरा ने किया।

Categorized in: