0 महापरीक्षा में उत्साह से शामिल हुए 8265 नवसाक्षर

सूरजपुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत देश के सभी असाक्षरों को साक्षर करने लक्ष्य रखा गया है। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु छत्तीसगढ़ राज्य में एससीईआरटी एवं राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के डायरेक्टर डी0 राहुल वेंकट व राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के असिस्टेंट डायरेक्टर प्रशांत पाण्डेय के निर्देशानुसार राज्य में पढ़ना लिखना अभियान के तहत स्वयंसेवी शिक्षकों का चिन्हांकन कर 120 घंटे की साक्षरता क्लास और मोहल्ला क्लास ली गई।राज्य में असाक्षरों की संख्या लगभग 60 लाख है। जिसके पहले चरण में राज्य ने 2.50 लाख को असाक्षरों को साक्षर करने लक्ष्य रखकर साक्षरता क्लास के माध्यम से साक्षर कराया गया। जिसका आंकलन महापरीक्षा अभियान गुरुवार को आयोजित किया गया। इस महापरीक्षा अभियान में जिले राज्य से 9056 असाक्षरों को शामिल होने लक्ष्य रखा गया। जिसको पूर्ण करने कलेक्टर डॉ0 गौरव कुमार सिंह, जिला सीईओ राहुल देव एवं जिला शिक्षा अधिकारी व्ही0 के0 रॉय के मार्गदर्शन में जिले के असाक्षरों को साक्षर करने क्लास चलाई गई। जिसके आंकलन हेतु महापरीक्षा अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें विकास खंड प्रेमनगर, रामानुजनगर, सूरजपुर, प्रतापपुर, भैयाथान एवं ओड़गी बीपीओ, रिसोर्स पर्सन, ग्राम प्रभारी एवं स्वयंसेवी शिक्षकों के द्वारा कार्य करते हुए नवसाक्षरों को महापरीक्षा अभियान में शामिल कराने प्रतिबद्ध थे।
इस लक्ष्य को हासिल करने जिला परियोजना अधिकारी रोहित कुमार सोनी के साथ जिला रीसोर्स पर्सन एवं कंट्रोल रूम प्रभारी कृष्ण कुमार ध्रुव ने जिला स्तर से इस कार्यक्रम को सफल बनाने महापरीक्षा अभियान में जिले के परीक्षा केंद्रों में नवसाक्षरों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने संकल्पित थे। इस महापरीक्षा अभियान में जिले के कुल 9056 नवसाक्षरों में 8265 नवसाक्षर सम्मिलित हुए। इस महापरीक्षा अभियान में पहली बार नवसाक्षरों में उत्साह देखने को मिला। प्रत्येक परीक्षा केंद्रों में नवसाक्षर अपने जीवन में अमूल्य उपलब्धि जोड़ने शामिल हुए थे। इस परीक्षा में सफल होने वाले प्रशिक्षार्थियों को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलीजम दिल्ली द्वारा फ़ोटो युक्त सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

Categorized in: