मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) !अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी  के आवाहन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष  रमेश सिंह एवं  प्रदेश संयुक्त सचिव राजेंद्र तिवारी के द्वारा द्वारा आज  राष्ट्रपति  के नाम एक ज्ञापन  अनुविभागीय अधिकारी मनेंद्रगढ़  को सौंपा गया ! ज्ञापन में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा कोरोना जैसे वैश्विक महामारी काल में देश के छात्र-छात्राओं के जीवन के साथ खिलवाड़ कर जी ए’ड  नीट की परीक्षा आयोजित करने जा रही है जिससे पूरे देश के छात्र-छात्राओं व अभिभावक जन मांग कर रहे हैं कि कोरोना महामारी के बीच आयोजित होने वाली जी ए’ड नीट की परीक्षा वर्तमान में स्थगित कर दिया जाना चाहिए देश में जी की परीक्षा लगभग 232 शहरों के 660 केंद्रों में करीब 8.58लाख छात्र-छात्राएं तथा नीट के लिए 3843 केंद्रों में 15.97 लाख छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया है ! कोरोनावायरस के कारण देश में परिवहन व्यवस्था चरमराई हुई है इससे छात्र-छात्राओं को ट्रेन व बस सेवाओं के परिचालन नहीं होने के कारण परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है साथ ही देश के कई प्रदेश बाढ़ के गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं बाढ़ व कोरोनावायरस के संक्रमण से  छात्र और छात्राओं व अभिभावकों के परीक्षा केंद्र तक आवागमन सहित ठहरने व खाने पीने की अव्यवस्था से जूझना पड़ेगा ! इस विषम परिस्थिति में परीक्षा से भी हाथ धोना पड़ सकता है और कोरोना के संक्रमण का ज्यादा खतरा बना रहेगा ! ऐसी संकट की घड़ी में कांग्रेस पार्टी छात्र और छात्राओं के साथ खड़ी है तथा हम इस ज्ञापन के माध्यम से आग्रह करते हैं कि देश व छात्र छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए उक्त मामले में हस्तक्षेप करते हुए जी एंड नीट की परीक्षा स्थगित किए जाने हेतु केंद्र सरकार को समुचित निर्देश प्रदान किया जाये! ज्ञापन देने में वरिष्ठ अधिवक्ता  विजय मिश्रा, अधिवक्ता अनीस अंसारी,  अधिवक्ता  अधिवक्ता सूरजभान सिंह, अधिवक्ता कैलाश विश्वकर्मा, अधिवक्ता प्रहलाद श्रीवास्तव, अधिवक्ता अशोक राजवाड़े, अधिवक्ता मनीष सोनी सहित अन्य अधिवक्ता गण उपस्थित रहे!

Categorized in: