लखनपुर(दिनेश बारी)- लखनपुर के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं में भरतपुर चौक में प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ लगाए नारे 14580 पद पर 8 माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अभी तक सरकार के द्वारा शिक्षकों की पदस्थापना नहीं हो सका है, जिसको लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शहर के भरतपुर चौक पर प्रदर्शन करते हुए, प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ मुरादाबाद के नारे लगा कर शिक्षको की नियुक्ति की मांग की है, विद्यार्थी परिषद ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द शिक्षकों की पदस्थापना नहीं की गई तो अखिल भारतीय विद्यार्थी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। उक्त जानकारी एबीवीपी कार्यकर्ता हर्ष तिवारी के द्वारा दी गई है।

Categorized in: