धौरपुर-लुंड्रा-रघुनाथपुर सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण, सैंपल कलेक्ट करा जांच के लिए भेजा  


अंबिकापुर। राज्य शासन के मंशानुरूप सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से कलेक्टर कुंदन कुमार ने लुंड्रा जनपद में लोक निर्माण विभाग के द्वारा बनाए जा रहे धौरपुर-लुंड्रा-रघुनाथपुर मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए खुद सड़क में उतरकर मटेरियल का सैंपल कलेक्ट कराया। कुल तीन जगह से सड़क निर्माण के सैंपल लिए गए तथा जांच के लिये लैब भेजा गया। सड़क निर्माण में प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर इस कार्य में संलग्न दोनों उप अभियंताओं का वेतन रोकने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान वहां उपस्थित ग्रामीणों से रोड निर्माण कार्य के संबंध में पूछताछ की। ग्रामीणों ने गुणवत्तापूर्ण सड़क बनाने का निवेदन  किया। कलेक्टर ने रोड में उड़ते धूल और बिखरे गिट्टी के चलते किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से सड़क निर्माण के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

Categorized in: