रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- कड़ाके की ठंड के बीच जनचेतना कल्याण मंच के अध्यक्ष विकास दुबे के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 14 में वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां 101 लोगों को कंबल एवं गर्म कपड़े वितरित किए गए।

                                                 इस दौरान जनचेतना कल्याण मंच के अध्यक्ष विकास दुबे ने बताया कि विगत 22 वर्षों से संस्था के द्वारा ठंड के दिन में गर्म कपड़े एवं कंबल का वितरण किया जाता रहा है। संस्था का प्रयास रहता है कि नगर से के वार्ड क्रमांक 1 से वार्ड क्रमांक 15 के बीच कोई भी गरीब ठंड के दिन में बिना गर्म कपड़े एवं कंबल के न रह सके। संस्था नगर के हर एक जरूरतमंद व्यक्ति तक गर्म कपड़े एवं कंबल पहुंचाने का पूरा प्रयास करती है। श्री दुबे ने कहा कि अगर कहीं भी नगर में किसी को गर्म कपड़े एवं कंबल की जरूरत हो तो तत्काल संस्था के किसी भी सदस्य संपर्क कर सकते हैं ताकि उन्हें गर्म कपड़े एवं कंबल दिया जा सके। इस दौरान जनचेतना कल्याण मंच की उपाध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, मोहम्मद सलाम दीपक ठाकुर रसूल मंसूरी सहित संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Categorized in: