रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के अंतर्गत आने वाले 91 ग्राम पंचायतों के सचिव ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष दिनेश ठाकुर के नेतृत्व में आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। जनपद कार्यालय के समीप 91 पंचायत सचिव एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन भी किया।

                                        पंचायत सचिव संघ के ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष दिनेश ठाकुर एवं सचिव रामप्रीत सिंह ने बताया कि हम सभी पंचायत सचिव 29 विभागों के 200 प्रकार के कार्य को जमीनी स्तर पर ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हैं वहीं राज्य शासन एवं  केंद्र शासन की योजना को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करते हैं केवल पंचायत सचिव ही शासकीय करण से वंचित है। पंचायत सचिवों को शासकीय करण करने के लिए प्रदेश के 65 विधायकों ने भी अनुशंसा पत्र लिखा है। धरना प्रदर्शन के दौरान संरक्षक रविंद्र तिवारी, उत्तम यादव, सुमन टोप्पो अशोक गुप्ता सत्यनारायण गुप्ता, विष्णु देव पांडे, अरविंद गुप्ता, दिनेश चौबे, मोहर साय मरावी, राजेश्वरी कुम्हारिया, संजय गुप्ता, बंधु राम, विद्यासागर यादव संजय दुबे, उपेंद्र प्रजापति सपन मंडल बजरंग गुप्ता ,मुनव्वर हाशमी ,बैतुल्लाह अंसारी सुरेश कुमार ठाकुर सहित अन्य पंचायत सचिव उपस्थित रहे। 

Categorized in: