रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- नगर के वार्ड क्रमांक 13 में स्थित 12 वीं बटालियन में पदस्थ हरपाल सिंह कुशवाह के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर विधायक बृहस्पत सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल सेनानी डी.आर अंचला, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल गुप्ता एवं समाजसेवी सुभाष जायसवाल की उपस्थिति में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जहां उनके स्वर्णिम कार्यकाल की सभी वक्ताओं ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
   

विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि हरपाल सिंह कुशवाह ने बटालियन के स्थापना से लेकर इसके विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई अपनी व्यवहार कुशलता एवं कर्मठता के कारण उन्होंने अपनी एक अलग पहचान छोड़ी है। इतने समय तक नौकरी में रहने के बाद बेदाग निकलना बहुत कम हो पाता है। श्री कुशवाहा ने अपनी ईमानदारी के साथ पूरी नौकरी की जो लोगों के लिए प्रेरणा है। सेनानी डीआर अचला ने कहा कि 41 वर्ष नौकरी करने के बाद हरपाल सिंह कुशवाह 62 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्त हो रहे हैं उन्होंने इस बटालियन के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि कंपनी कमांडर हरपाल सिंह कुशवाहा ने रामानुजगंज को अपने जीवन के अमूल्य 12 वर्ष प्रदान किए है इस दौरान श्री कुशवाहा ने बटालियन कि स्थापना से लेकर विभिन्न सामाजिक दायित्वों का अपने उत्तम व्यवहार एवं सहृदयता के साथ निर्वहन किया है जिसके लिए हमेशा याद रखे जाएंगे। इस अवसर पर कंपनी कमांडर हरपाल सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुझे जितना प्यार रामानुजगंज एवं बटालियन के लोगों के द्वारा मिला उससे मैं अभिभूत एवं सभी का ऋणी हूं मैंने आरक्षक के रूप में अपनी सेवा प्रारंभ की एवं आज कंपनी कमांडर के रूप में आप लोगों के बीच से विदा ले रहा हूं। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सहायक सेनानी लोकेश्वर सिंह शांडिल्य ने किया।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता, अरुण केसरी, प्रमोद केसरी, अशोक, सुनील गुप्ता, पार्षद राजेश सोनी, मुकेश जयसवाल विजय रावत,प्रमोद कश्यप, जितेंद्र गुप्ता, अनूप कश्यप, बटालियन परिवार के गोविंद राम मिंज,बी पी सिंह,धर्मेंद्र गुप्ता, भारत भूषण गिरी, अवनीश बड़ा, दया किशोर तिग्गा, तुषार कांत द्विवेदी सहित बटालियन के जवान उपस्थित थे।

स्वर्गीय सेनानी आईएएस नेताम बटालियन स्थापित करने में रहे महत्वपूर्ण कड़ी- कंपनी कमांडर हरपाल सिंह कुशवाह ने अपने सेवानिवृत्ति के अवसर पर कहा कि आज इस अवसर पर मैं स्वर्गीय सेनानी आईएस नेताम को याद करना जरूर चाहेंगे जिनके बदौलत रामानुजगंज में स्थापित हो सका। रामानुजगंज में बटालियन स्थापित करने में उनका अथक प्रयास रहा। श्री कुशवाह ने पटवारी कृष्णा सिंह के भी कार्यों की प्रशंसा की जिन्होंने जमीन अलाट कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।                  

Categorized in: