अपने ही सत्ता, शासन में जनप्रतिनिधियों को नहीं मिली कुर्सी, मेन गेट के सामने ज़मीन पर बैठ आक्रोश जताए

गिरजा ठाकुर
अंबिकापुर। सरगुजा जिले के मैनपाट कार्निवाल महोत्सव में कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों को अपने ही सत्ता, शासन में बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिली। इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि व विधायक प्रतिनिधि मैनपाट महोत्सव के मेन गेट के सामने जमीन पर बैठ गए।


मैनपाट कार्निवाल महोत्सव का हर साल आयोजन जिला प्रशासन के द्वारा करवाया जाता है लेकिन इस बार अव्यवस्थाओं का जो नजारा देखने को मिला उससे महोत्सव की दमक गायब होती नजर आई। करोड़ों रुपये महोत्सव में फूंकने के बाद आम जनता तो दूर कांग्रेस के ही जनप्रतिनिधियों को बैठने के लिए जगह नहीं मिल पाई। इसके बाद सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर मेन गेट के सामने जमीन पर ही बैठ गए। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के जमीन पर बैठने की बात सुनते ही क्षेत्रीय विधायक व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत मौके पर पहुंचे और इन्हें मनाने की कोशिश की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिला प्रशासन की लापरवाही की वजह से उन्हें उपेक्षित होना पड़ा है ई है। अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले समय में मैनपाट कार्निवाल नहीं होने दिया जाएगा। मैनपाट महोत्सव में जिला प्रशासन के द्वारा व्यवस्थाओं को लेकर हमेशा से सवाल उठते रहे हैं लेकिन अब तो सरकार में रहने के बाद भी कांग्रेस पार्टी के लोगों को उपेक्षित होना पड़ रहा है। इससे कांग्रेस पार्टी में कहीं न कहीं अंतर्कलह की स्थिति सामने आ रही है।


प्रभारी मंत्री ने कहा गुटबाजी नहीं-
इधर मैनपाट महोत्सव को देखने पहुंचे प्रभारी मंत्री शिव कुमार डेहरिया ने कांग्रेस की गुटबाजी को नकारते हुए कहा कि किसी भी तरीके से किसी को नाराज नहीं किया गया है और वे सब हमसे समय-समय पर बात करते रहते हैं। ऐसी कोई बात नहीं है कहकर पल्ला झाड़ लिया।

Categorized in: